नई दिल्ली| आप सभी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के बारे में तो जानते ही होंगे. यह यूनिवर्सिटी 300 से ज्यादा डिस्टेंस और लगभग 44 ऑनलाइन कोर्स ऑफर करती है. इस यूनिवर्सिटी से जॉब कर रहे लोग घर बैठे यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं. इग्नू द्वारा स्वयं पोर्टल पर 3 साइबर सिक्योरिटी कोर्स भी चलाई जा रहें है.
कोर्स पूरा होने के बाद देना होगा एग्जाम
इन कोर्स को पूरा करने पर सर्टिफिकेट मिलता है. स्वयं पोर्टल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक विशेष पहल है, जहां सैकडों कोर्स फ्री में मौजूद हैं. कोर्स पूरा होने के बाद एक एग्जाम देना होता है. इसमें पास होने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिया जाता है. फिलहाल, IGNOU स्वयं पोर्टल पर साइबर सिक्योरिटी टूल्स और कांउटर मेजरस, फंडामेंटल्स ऑफ फाइनेंशियल इक्लूजन एंड साइबर सेफ्टी और इंट्रोडक्शन टू साइबर सिक्योरिटी नाम के कोर्स ऑफर कर रहा है.
15 सितंबर तक करें इनरोलमेंट
ये तीनों कोर्स 15 जुलाई से शुरू हों रहें है. ये 15 नवंबर को खत्म होंगे. इग्नू की तरफ से स्वयं पोर्टल पर चलाए जा रहे साइबर सिक्योरिटी कोर्स में 15 सितंबर 2025 तक एनरोलमेंट कर सकते हैं. अगर आप एनरोलमेंट करना चाहते हैं तो अपना एनरोलमेंट स्वयं पोर्टल swayam.gov.in पर जाकर कर सकते है. इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा. हालांकि, परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा.
इन टॉपिक्स पर रहेगा फोकस
यह कोर्स डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद के प्रोफेसर डॉ. निलेश के मोदी दोबारा पढ़ाया जाएगा.यह कोर्स अंग्रेजी मीडियम में मौजूद होगा. यह कोर्स 12 हफ्ते व 4 क्रेडिट प्वाइंट का है. इसमें क्रिप्टोग्राफिक, नेटवर्क सिक्योरिटी, रिस्क मैनेजमेंट और दो अन्य टॉपिक के बारे में पढ़ाई करवाई जाएगी.
इंट्रोडक्शन टू साइबर सिक्योरिटी
इस प्रोग्राम को उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी हद्वानी के प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र पांडे द्वारा पढ़ाया जाएगा. इस यूजी लेवल पाठ्यक्रम में साइबर स्पेस, सिक्योर पासवर्ड, वाई- फाई सिक्योरिटी, विंडोज सिक्योरिटी और अन्य टॉपिक के बारे में पढ़ाया जाएगा.
12 हफ्तों का कोर्स
इस कोर्स में उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी हद्वानी के फैकल्टी मेंबर्स पढ़ाई करवाएंगे. यह प्रोग्राम भी इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है. यूजी और पीजी स्टूडेंट्स इसका भाग बन सकते हैं. यह 12 सप्ताह का है. इस कोर्स में वित्तीय सेक्टर और बैंकिंग में साइबर सिक्योरिटी के इंपॉर्टेंस के बारे में सबको बताया जाएगा.
