नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफ़र करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली के छतरपुर इलाके में 6- 8 मार्च तक राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम में 3 दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. इस सत्संग में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे. बड़ी संख्या में लोगों की इस मूवमेंट को देखते हुए छतरपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक संचालन प्रभावित रहने की पूरी संभावना जताई गई है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस समयावधि के दौरान छतरपुर और आसपास की सड़कों पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. आमजन को परेशानी से बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल और वैकल्पिक रूट्स इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
इस मार्ग से रहेगी एंट्री
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सत्संग में आने वाले श्रद्धालुओं को मुख्य रूप से भाटी माइंस मार्ग की ओर से प्रवेश दिया जाएगा. साथ ही श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे भीड़- भाड़ और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सुबह 5 बजे से पहले आश्रम में पहुंचने की कोशिश करें. आयोजकों द्वारा अलग- अलग प्रकार के वाहनों और श्रद्धालुओं के लिए अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं. वहीं, आश्रम परिसर के भीतर भी विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए अलग- अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
Traffic Advisory
Delhi Traffic Police has made special traffic arrangements in view of Radha Soami Satsang Beas at Radha Soami Satsang Complex, Bhati Mines, Chhattarpur, Mehrauli.
Dates: 06.03.2026 – 08.03.2026
Time: 04:00 AM – 08:00 PM📍 LIKELY AFFECTED ROADS
Chhattarpur… pic.twitter.com/TAZWtbSv3U— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) March 5, 2026
यह रास्ते रहेंगे प्रभावित
भाटी माइंस रोड पर छतरपुर रोड से गुरुग्राम रोड टी- पॉइंट और सत्संग स्थल तक सुबह 4 बजे से रात 8 बजे के बीच तीनों दिनों तक भारी वाहनों की एंट्री पर पूर्णतः रोक लगाई गई है. यदि ट्रैफिक दबाव बढ़ता है तो मांडी रोड से जोनापुर कट होते हुए महरौली- गुरुग्राम रोड की ओर डायवर्ट किया जा सकता है. एंबुलेंस, पुलिस और दमकल जैसी एमरजेंसी सेवाओं के लिए रास्ता खुला रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर आवागमन में कोई अड़चन पैदा न हो.
