IGNOU लेकर आई 4 नए कोर्सेज, बिना फीस दिए फ्री में घर बैठे करें यह कोर्स

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय (IGNOU) की तरफ से स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रकार के कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं. यूनिवर्सिटी की तरफ से आपको घर बैठे पढ़ाई करने का मौका भी दिया जाता है. इसी के चलते इग्नू लॉ स्टूडेंटस के लिए भी नए कोर्स लेकर आई है. IGNOU ने छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए 2025 में 4 नए फ्री ऑनलाइन लॉ कोर्स पेश किए हैं.

IGONU

ये सभी कोर्स SWAYAM पोर्टल पर मौजूद हैं और इनकी विशेष बात यह है कि इनको कोई भी इच्छुक व्यक्ति बिना किसी फीस के जॉइन कर सकता है.

किसके लिए उपयोगी रहेंगे कोर्स

जी हां, आप इन कोर्सेज को फ्री में कर सकते हैं. इन कोर्सज को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि छात्र घर बैठे कानून से एडवांस जानकारी प्राप्त कर पाये. ये कोर्सेज लॉ के छात्र,सिविल सर्विसेज या जुडिशियल सर्विस की तैयारी कर रहे उम्मीदवार, सामाजिक क्षेत्र या मानव अधिकारों में काम कर रहे लोग व लॉ में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले सामान्य छात्र के लिए काफ़ी उपयोगी होंगे.

यह रहेंगे कोर्सेज

कोर्सेज के बारे में बात करें तो पहला कोर्स Introduction to Environmental Law है जिसकी अवधि 12 हफ्ते की है. यह अंडरग्रेजुएट/ जनरल लेवल का है. दूसरे कोर्स का नाम Consumer Protection Law है, जिसकी अवधि 15 हफ्ते की है व यह अंडरग्रेजुएट लेवल का कोर्स है. अगले कोर्स का नाम Human Rights in India है. इस कोर्स को पूरा करने में आपको 12 हफ्ते का समय लगेगा तथा यह अंडरग्रैजुएट लेवल का कोर्स है. अगले कोर्स का नाम International Humanitaria n Law है यह अंडरग्रैजुएट लेवल का कोर्स है, जिसे 12 हफ्ते में पूरा किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका, DDA स्कीम की आखिरी तारीख बढ़ी

ऐसे करें अप्लाई

  • अगर आप इन कोर्सेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले SWAYAM की वेबसाइट पर जाना होगा.
  • अब सर्च में कोर्स का नाम डालना होगा(जैसे- Human Rights in India) व”Enroll” बटन पर क्लिक करना होगा.
  • अब मोबाइल नंबर या ईमेल से लॉगिन करना होगा तथा ज्वाइन करना होगा.
  • इन कोर्स में वीडियो लेक्चर, असाइनमेंट और टेस्ट भी शामिल होते हैं.
  • यदि आप चाहें तो एक नॉमिनल फीस देकर कोर्स कम्प्लीशन सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.