नई दिल्ली | आज से देश में कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे है जो आम लोगों की आमदनी को पूरी तरह प्रभावित करने वाले है. ये बदलाव रसोई गैस, रेलवे टिकट, मोबाइल सेवाएं, डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग व अन्य रोजमर्रा के खर्चों को प्रभावित करेंगे. इनका सीधा असर घर के बजट पर होगा. लोग अपनी प्रतिदिन की योजनाओं में इन बदलाव को शामिल करें ताकि अतिरिक्त खर्चों से बचा जा सके.

गैस सिलेंडर हुआ महंगा
रंगों के त्योहार होली पर्व पर आमजन को मंहगाई का जोरदार झटका लगा है. पेट्रोल- डीजल की आसमान छूती कीमतों सहित चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब गैस सिलेंडर की लगातार कीमतों में बढ़ोतरी से जूझना पड़ेगा. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 28 रुपए से 31 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है.
SIM- बाइनिंग नियम लागू
आज से सरकार ने SIM- बाइनिंग नियम लागू कर दिया है. इसका मतलब यह है कि Whatapps, Telegram, Singal जैसे मैसेजिंग ऐप अब तभी काम करेंगे जब वही SIM कार्ड आपके फोन में सक्रिय होगा जिससे आपका अकाउंट बना या नम्बर रजिस्टर्ड हुआ था. यह कदम डिजिटल सुरक्षा और धोखाधड़ी रोकने के लक्ष्य से उठाया गया है.
बैकिंग नियमों में बदलाव
सरकार ने बैंक और फाइनेंस नियमों भी बदलाव किए है. आज से कुछ बैंकों ने सेविंग्स अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस नियम, सर्विस चार्ज और अन्य ट्रांजैक्शन में बदलाव किए है. ग्राहकों को सुझाव है कि वे बैंक की तरफ से भेजे मैसेज और ईमेल ध्यान से बढ़े ताकि पेनल्टी शुल्क से बचा जा सके.
CNG और PNG के दाम
रसोई गैस के साथ- साथ CNG और PNG में भी हर महीने संशोधन किए जाते है. आज से नेचुरल गैस की कीमत में बदलाव होने जा रहा है जो आपकी जेब पर सीधा प्रभाव डालेगा. अगर कीमतें बढ़ती है तो CNG से चलने वाली कार या ऑटो रिक्शा चलाने वालो को ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे. इससे ऑटो रिक्शा का किराया भी बढ़ सकता है.