खुशखबरी: DA में 5 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को नए साल पर बड़ी सौगात

नई दिल्ली, DA News | केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को नए साल पर बड़ी सौगात देने की तैयारियां शुरू हो गई है. बता दें कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नवंबर 2025 के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक- औद्योगिक श्रमिक (AICPI- IW) का आंकड़ा 148.2 जारी कर दिया है. इसी के आधार पर महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में संशोधन किया जाता है ताकि बढ़ती मंहगाई की वजह से कर्मचारियों की वास्तविक आय और पेंशन की क्रय स्थिति में गिरावट दर्ज न हो. अब इसी आंकड़े के आधार पर महंगाई भत्ते का आंकलन किया जा रहा है.

Rupees Money

DA में बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने मंहगाई भत्ते में 3 से 5% तक की बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है. इनका मानना है कि यदि दिसंबर 2025 के लिए AICPI-IW का आंकड़ा 147 मान लिया जाए तो DA में 3% की बढ़ोतरी बनती है. यदि यह आंकड़ा नवंबर के स्तर 148.2 के आसपास रहता है तो DA में 5% का इजाफा हो सकता है.

इससे पहले पिछले साल जुलाई महीने में सरकार ने मंहगाई भत्ते को 54% से बढ़ाकर 58% किया था. इन अनुमानों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 61% से 63% के बीच पहुंच सकता है. ये आंकड़े केवल अनुमानित है और असल वृद्धि का पता दिसंबर 2025 के AICPI- IW आंकड़े जारी होने के बाद ही चलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

कर्मचारी संगठनों ने दिया सुझाव

यहां जरूरी बात यह है कि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है. अब 8वें वेतन आयोग की संभावित अवधि में पहली बार महंगाई भत्ते की वृद्धि पर फैसला होना है. पिछले साल नवंबर में गठित आठवां वेतन आयोग 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगा जिसमें फिटमेंट फैक्टर तय किया जाएगा. फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर महंगाई भत्ते को मूल वेतन में मर्ज कर शून्य कर दिया जाएगा.

कर्मचारी संगठनों ने सुझाव दिया है कि मंहगाई के बढ़ते दौर में DA को पूरी तरह रीसेट करने की बजाय कोई वैकल्पिक व्यवस्था अपनाई जानी चाहिए ताकि कर्मचारियों की क्रय शक्ति सुरक्षित बनी रहें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.