दिल्ली में 700 पार्कों का होगा जीर्णोद्धार, बच्चों और बुजुर्गो को मिलेगा इन नई सुविधाओं का लाभ

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बच्चों से लेकर बुजुर्गो और महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी (DDA) द्वारा 700 पार्कों के जीर्णोद्धार की योजना बनाई गई है. इसके तहत, इन सभी पार्कों में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, युवाओं और बुजुर्गो के लिए ओपन जिम, स्वच्छ वातावरण के लिए हरी- भरी हरियाली घास और घूमने- फिरने के लिए ट्रैक बनाए जाएंगे.

Park

दिल्ली में 700 पार्कों का होगा जीर्णोद्धार

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि अब इन पार्कों की सिंचाई व बागवानी व्यवस्था के लिए सप्लाई आधारित पानी या भूजल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा बल्कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के पानी को उपयोग में लाया जाएगा.

DDA के एक अधिकारी ने बताया कि इन पार्कों को नए सिरे से विकसित करने के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया गया है, जो आगामी 3 महीने में DDA को विस्तृत कार्ययोजना सौंपेगा. इस दौरान DDA की टीमें सभी पार्कों का आंतरिक सर्वे भी करेगी. इस योजना के क्रियान्वयन के बाद पार्कों की हर महीने रिपोर्ट तैयार होगी. इन पार्कों में नए किस्म के औषधीय व खुशबू वाले पेड़- पौधे भी लगाए जाएंगे. फिटनेस व खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए झूले, वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम और मैदानों को विकसित किया जाएगा. निजी एजेंसियों के सहयोग से पार्कों में हरित क्षेत्र को विकसित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की इन मार्केट्स में कीजिए अच्छे ब्रांडेड जूतों की खरीदारी, कीमत जानकर होगी हैरानी

विकसित होगा यह पार्क

सराय काले खां स्थित 28 एकड़ में फैले बांसेरा पार्क को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है. यहां सांस्कृतिक केंद्र, फूड कोर्ट और बच्चों के लिए किड्स जोन विकसित किए जाएंगे. खूबसूरती बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे और फूल लगाए जाएंगे. मौजूदा म्यूजिकल फाउंटेन का विस्तार किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.