Air India ने दिया बुजुर्गों और छात्रों को बड़ा झटका, किराये में कम की गई छूट

नई दिल्ली | Air India की तरफ से सीनियर सिटीजन और छात्रों को मिलने वाली छूट में कटौती की गई है. बता दें कि टाटा समूह की एविएशन कंपनी एयर इंडिया की तरफ से इकॉनमी श्रेणी में वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों के मूल किराए में दी जाने वाली छूट को आधा कर दिया गया है. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार किराए में संशोधित छूट 29 सितंबर से लागू हो चुकी है. एयर इंडिया की तरफ से दोनों श्रेणियों में ही 50% की छूट जा रही थी.

FLIGHT AIR INDIA

बुजुर्गों और छात्रों का सफर होगा महंगा

एयरलाइन की तरफ से 12 अलग-अलग कैटेगरी में बेसिक किराए में छूट जारी रखी जाएगी. एयर इंडिया की वेबसाइट के अनुसार 29 सितंबर या उसके बाद जारी होने वाले टिकट के मूल किराए पर वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को 25% की छूट दी जाएगी. बता दें कि यह छूट इकनोमिक केबिन में चुनिंदा बुकिंग श्रेणी पर दी जाएगी. टाटा समूह ने घाटे में चल रही एयरलाइन का सरकार से अधिग्रहण इसी साल जनवरी के महीने में किया था.

इन लोगों को मिल रही थी रियायत

उस बयान के अनुसार देश में 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को फोटो आईडी दिखाने पर किराए में छूट दी जाएगी. इसी प्रकार 12 से 26 साल के छात्रो को कॉलेज, स्कूल से जारी आईडी कार्ड दिखाकर छूट दी जाएगी. यदि आपने पहले से बुकिंग करवा रखी है, तो चेकिंग के समय ओरिजिनल डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे. यदि वह ऐसा नहीं करते तो टिकट कैंसिल कर रकम जब्त कर ली जाएगी.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

एयरलाइन सीनियर सिटीजन और छात्रों के अलावा जिन कैटेगरी में छूट दे रही है उसमें सेना पैरामिलिट्री फोर्स, युद्ध में शहीद हुए सैनिक, सीआरपीएफ सेंट्रल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन के शहीदों के परिजन, युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिक, गैलेंट्री अवार्ड पाने वाले, राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले जवान और अधिकारी, अर्जुन अवार्डी, असम राइफल आदि खास कैटेगरी के नागरिक भी शामिल है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.