DTC के एक ऐलान से महिलाओं को पहुंची राहत, फ्री बस यात्रा से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं के पास अभी नया पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नही है, वे भी फिलहाल DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती है. इसके लिए पहले की तरह पिंक पेपर टिकट मान्य रहेगा.

dtc driver job 2021

क्या है पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड

दरअसल, दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को अधिक आधुनिक और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए ‘ पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड ‘ योजना शुरू की है. इस स्मार्ट कार्ड के जरिए महिलाएं और ट्रांसजेंडर यात्री राजधानी में चलने वाली DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे, हालांकि यह कार्ड अभी सभी महिलाओं तक नहीं पहुंचा है, इसीलिए मौजूदा व्यवस्था को ही जारी रखा है.

यह भी पढ़े -  नौकरी ज्वाइन करने के 10 मिनट बाद कैंडिडेट ने ठुकराया ऑफर, बॉस ने दी ऐसी जिम्मेदारी कि बन गया HR हेड

महिलाएं अफवाहों पर ध्यान न दे: विभाग

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिन महिलाओं के पास अभी स्मार्ट कार्ड नही है. वे पहले की तरह बस में चढ़ने के बाद कंडक्टर से पिंक पेपर टिकट लेकर मुफ्त यात्रा कर सकती है. यह टिकट इस बात का प्रमाण होता है कि यात्री ने महिलाओं के लिए लागू मुफ्त योजना के तहत सफर किया है.

DTC ने महिलाओं से अपील की है कि स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए जल्दबाजी न करें और न ही किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान दे. जब तक सभी पात्र महिलाओं को कार्ड उपलब्ध नहीं हो जाता, तब तक पुरानी व्यवस्था के तहत ही यात्रा की सुविधा मिलती रहेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.