IGNOU टर्म एन्ड एग्जामिनेशन दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, नोट करें लास्ट डेट

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) आपके घर बैठे विभिन्न प्रकार के कोर्स ऑफर करती है. इस यूनिवर्सिटी की सहायता से आप घर बैठे किसी भी फील्ड में पढ़ाई कर सकते हैं. फिलहाल, इग्नू से पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट है. बता दें कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से टर्म एन्ड एग्जामिनेशन दिसंबर 2025 के लिए आवेदन प्रोसेस 6 सितंबर से शुरू हो चुकी है.

IGONU

14 जनवरी तक होगा परीक्षा का आयोजन

ऐसे में जो भी छात्र दिसंबर टीईई एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित तिथियों के अनुसार समर्थ पोर्टल exam.ignou.ac.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. इग्नू की तरफ से टर्म एन्ड एग्जामिनेशन दिसंबर के लिए डेट शीट भी जारी हो चुकी है. टाइम टेबल के अनुसार, IGNOU TEE Dec 2025 Exam का आयोजन 1 दिसंबर 2025 से लेकर 14 जनवरी 2025 तक होगा. इग्नू की तरफ से परीक्षाएं 2 शिफ्ट में आयोजित होगी.

6 अक्टूबर तक करें आवेदन

पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा के लिए सभी स्टूडेंट्स 6 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है. स्टूडेंट इसके बाद भी आवेदन कर पाएंगे मगर इसके लिए उन्हें लेट फीस देनी होगी. फिर 7 से 20 अक्टूबर 2025 तक लेट फीस के भुगतान के साथ आवेदन कर सकेंगे.

लेट फीस के साथ भी कर पाएंगे आवेदन

आवेदन के साथ हर कोर्स के लिए 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा. यदि अभ्यर्थी लेट फीस के साथ आवेदन करेंगे, तो उनको प्रत्येक कोर्स के लिए 200 रुपये जमा करने के साथ 1100 रुपये लेट फीस जमा करनी होगी. थ्योरी कोर्स के अतिरिक्त प्रैक्टिकल फीस एवं प्रोजेक्ट फीस भी जमा करनी होगी.

यह भी पढ़े -  रेलवे में 40 साल पुराने रिजर्वेशन सिस्टम की होगी छुट्टी, AI बताएगा वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहीं

इस प्रकार देनी होगी फीस

4 क्रेडिट तक के लिए Rs. 300/- प्रति कोर्स व 4 क्रेडिट से ऊपर के लिए Rs. 500/- प्रति कोर्स प्रैक्टिकल फीस देनी होगी. प्रोजेक्ट फीस की बात करें, तो 4 क्रेडिट तक के लिए Rs. 300/- प्रति कोर्स व 4 क्रेडिट से ऊपर के लिए Rs. 500/- प्रति कोर्स प्रोजेक्ट फीस देनी होगी.

कैसे करें आवेदन

  • इग्नू दिसंबर टीईई एग्जाम फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर जाना होगा.
  • यहां सभी रूल्स को देखने के बाद ऑनलाइन एग्जामिनेशन फॉर्म पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद साइन इन करना होगा या न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा.
  • अब मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा भरना होगा.
  • इसके बाद, निर्धारित शुल्क जमा करना होगा और फॉर्म को सबमिट कर देना होगा.
  • लास्ट में भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.