IGNOU जून 2026 टर्म एन्ड एग्जाम के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 10 अप्रैल तक कर सकते अप्लाई

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की तरफ से विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई करने का मौका मिलता है. अगर आप घर पर रहकर ही पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर अपनी जॉब के साथ कोई कोर्स या डिग्री करना चाहते हैं तो इसके लिए इग्नू आपको मौका देती है. इग्नू की तरफ से जून 2026 टर्म- एंड परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. विश्वविद्यालय के मुताबिक, परीक्षाएं 1 जून से शुरू होंगी.

IGNOU

IGNOU के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

एसएमडी कॉलेज और कमला राय महाविद्यालय में चल रहें इग्नू विभाग के प्रोफेसरों ने जानकारी दी कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है. ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के स्टूडेंट्स पेन एंड पेपर तथा सीबीटी (कंप्यूटर आधारित) मोड में परीक्षा दे पाएंगे. परीक्षा फॉर्म, प्रोजेक्ट सबमिशन और प्रैक्टिकल से संबंधित सभी काम समर्थ पोर्टल के जरिए ही किए जाएंगे. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 अप्रैल तय की गई है. यानी कि सभी उम्मीदवार 10 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं.

नहीं होगा कोई बदलाव

इसके बाद 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 1100 रुपये लेट फीस के साथ फार्म भरे जा सकेंगे. यूनिवर्सिटी की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि तय तिथि के बाद फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा. छात्रों को फॉर्म भरते वक्त परीक्षा मोड, सब्जेक्ट और परीक्षा केंद्र का सिलेक्शन सावधानीपूर्वक करना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार फॉर्म जमा होने के बाद इसमें कोई चेंज नहीं हों सकेगा.

यह भी पढ़े -  20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, इन बड़े मुद्दों पर होगी बहस

जांच लें कोर्स की वैधता

इग्नू द्वारा छात्रों को सलाह दी गई है कि वे दिसंबर 2025 टर्म- एंड परीक्षा का रिजल्ट देखने के बाद ही जून 2026 के लिए अप्लाई करें. प्रैक्टिकल और लैब कोर्स के छात्रों को परीक्षा केंद्र व शेड्यूल की जानकारी के लिए अपने रीजनल सेंटर से संपर्क करने को बोला है. यूनिवर्सिटी की तरफ से कहा गया है कि कोर्स की वैलिडिटी भी जांच लें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.