निमसेट परीक्षा के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, फटाफट जानें पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली द्वारा NIT MCA कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (निमसेट) की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. यह आवेदन प्रक्रिया एक मई तक चलेगी. इस एग्जाम के लिए देश के 11 एनआईटी और दो ट्रिपल आईटी में एडमिशन मिलेगा. स्टेटेस्टिक्स मैथ्स से बैचलर डिग्री, बीटेक और बीई पास आउट छात्र इस एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Job Exam Student Collage 1

6 जून को होगी परीक्षा

इसके परीक्षा पैटर्न की स्पेशल बात यह है कि छात्रों को हर सेक्शन को तय वक्त में पूरा करना होगा. स्टूडेंट्स एक सेक्शन से तय समय से पहले दूसरे सेक्शन में स्विच नहीं कर सकेंगे. निमसेट 2026 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी जो 6 जून को एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी. एग्जाम में तीन सेक्शन होंगे जिनमे सवाल पूछे जाएंगे.

परीक्षा की आंसर की 10 से 11 जून तक जारी कर दी जाएगी तथा परीक्षा का रिजल्ट 29 जून को जारी होगा. सीट अलॉटमेंट के लिए पहले राउंड 7 से 10 जुलाई तथा दूसरा राउंड 11 जुलाई को होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बुलाई हाई- लेवल बैठक

परीक्षा के लिए कौन होगा एलिजिबल

परीक्षा की पात्रता के बारे में बात करें तो उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से यूजी डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60% अंक या 6.5 सीजीपीए (एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक या 6.0 सीजीपीए जरूरी है. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.