दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने किया इलेक्ट्रिक बस का शुभारंभ

नई दिल्ली । सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन निगम के आइपी डिपो से पहली इलेक्ट्रिक बस का शुभारंभ किया. फाइनल की गई यह पहली इलेक्ट्रिक बस 27 किलोमीटर लंबे रुट पर चलेगी. इस रुट में लुटियंस जोन सहित दिल्ली के प्रमुख हिस्से भी मौजूद होंगे. हालांकि, ये बस अभी कुछ दिनों तक ट्रायल पर चलाई जाएगी. इसके बाद फरवरी के दूसरे सप्ताह तक दिल्ली में 50 और इलेक्ट्रिक बसें आ जाएंगी.

arvind kejriwal

दिल्ली के परिवहन क्षेत्र में नए युग की शुरुआत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली इलेक्ट्रिक बस को कई मायनों में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन बसों से प्रदूषण में लगाम लगेगी. इतनी ही नहीं इस बस के बाद 300 और बस और कुछ सालों में 2,000 इलेक्ट्रिक बस आएंगी. आपको बता दे कि पहली इलक्ट्रिक बस के संचालन के लिए छोटे मार्ग का चयन किया गया है.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

बस का पंजीकरण पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे दिल्ली की सड़को पर उतारा जाएगा. अब जो इलक्ट्रिक बसे आएगी उन्हें रोहिणी, सुभाष प्लेस, मायापुरी, राजघाट और मुंडेला कलां के डिपो में खड़ा किया जाएगा. साथ ही बसों को चार्ज करने के लिए ट्रांसफार्मर के माध्यम से बिजली कनेक्टिविटी भी दी जाएगी.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.