दिल्ली आने- जाने वाले यात्री ध्यान दें, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनें डायवर्ट; फटाफट देखें लिस्ट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली रेल मंडल के गाजियाबाद- नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार तड़के कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 6 वैगन पटरी से उतर गए. हादसे के बाद इस व्यस्त रेल मार्ग पर ट्रेन संचालन प्रभावित हो गया. रेलवे ने राहत और बहाली का काम शुरू कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है. यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति और रूट की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

Railway Station

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है जबकि कुछ ट्रेनों को देरी से रवाना किया गया है. यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है.

रूट में बदलाव

ट्रेन स्थिति / रूट परिवर्तन
गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस साहिबाबाद-Delhi सराय रोहिल्ला-दिल्ली-नई दिल्ली मार्ग से डायवर्ट
पुरी-आनंद विहार टर्मिनल पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801) देरी से संचालित
अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238) साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली-नई दिल्ली मार्ग से डायवर्ट
गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस (12397) डायवर्ट
लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) एनसीआर पर विनियमित
दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल (02569) डायवर्ट
नंदा देवी एक्सप्रेस (12402) साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली-नई दिल्ली-निजामुद्दीन मार्ग से डायवर्ट
राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391) डायवर्ट
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) डायवर्ट
बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल (02563) डायवर्ट
गोरखधाम एक्सप्रेस (12555) साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली-दिल्ली किशनगंज मार्ग से डायवर्ट
बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (15127) डायवर्ट
श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12451) डायवर्ट
हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (12303) डायवर्ट
वैशाली एक्सप्रेस साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली-नई दिल्ली मार्ग से डायवर्ट
हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस (12273) डायवर्ट
लखनऊ मेल (12229) डायवर्ट
प्रयागराज एक्सप्रेस (12417) डायवर्ट
लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12429) डायवर्ट
राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309) टूंडला-आगरा कैंट-पलवल मार्ग से डायवर्ट
सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) टूंडला-आगरा कैंट-पलवल मार्ग से डायवर्ट
सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर (54474) साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली मार्ग से डायवर्ट
बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12559) साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-दिल्ली-नई दिल्ली मार्ग से डायवर्ट
यह भी पढ़े -  दिल्ली के सबसे बड़े गोल्फ कोर्स की आजीवन सदस्यता शुरू, जानिए शुल्क और आवेदन प्रक्रिया

यात्रियों से अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का अपडेट अवश्य जांच लें. रेलखंड पर बहाली का कार्य जारी है और स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेनों का संचालन पूर्ववत किया जाएगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.