7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, IRCTC ने जारी किया शेड्यूल

नई दिल्ली | 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) के IRCTC द्वारा इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का स्पेशल पैकेज लेकर आया है. यह स्पेशल ट्रेन 12 मई को अमृतसर से रवाना होगी. इस ट्रेन में स्लीपर कोच, थर्ड एसी और सेकंड एसी कोच शामिल रहेंगे.

IRCTC Tour Packge

इन स्टेशनों पर ठहराव

IRCTC द्वारा संचालित भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन अमृतसर से रवाना होकर जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, गुरुग्राम और रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस यात्रा का शेड्यूल 13 दिन का रहेगा. भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी.

इस ट्रेन में स्लीपर कोच में किराया 27,455 रूपए, थर्ड एसी कोच में किराया 38,975 रूपए और सेकंड एसी का किराया 51,365 रूपए रहेगा. इस पूरे पैकेज में चाय, नाश्ता, लंच व ठहराव की पूरी व्यवस्था रहेगी. जो यात्री स्लीपर कोच की टिकट पर होंगे, उन्हें नॉन एसी होटल में ठहराव की सुविधा मिलेगी. एसी कोच में सफर करने वालों को एसी होटल में ठहराव की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, रेलवे स्टेशन से होटल और होटल से मंदिर तक जाने की व्यवस्था भी रेलवे द्वारा की जाएगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

सीटों की संख्या

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के इच्छुक लोगों के लिए इस बार रेलवे ने नॉन- एसी कोच का भी विकल्प दिया है. IRCTC ने ट्रेन में 640 स्लीपर सीट, थर्ड एसी में 70 सीट और सेकंड एसी कोच में 52 सीटों की व्यवस्था की है. ज्यादा बुकिंग होने पर इस संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.