दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, EV सब्सिडी पोर्टल शुरू; मात्र इतने दिनों में आएगी राशि

नई दिल्ली | राष्ट3ीय राजधानी दिल्ली की सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पॉलिसी का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आधिकारिक EV सब्सिडी पोर्टल लॉन्च किया है. इस पोर्टल के जरिए अब दिल्ली के नागरिक घर बैठे इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी और अन्य प्रोत्साहन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. पोर्टल के शुभारंभ के मौके पर दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नई व्यवस्था से लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

Electric Vehicle

सरकार के अनुसार, नए पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले लोग अपने आवेदन की रियल- टाइम ट्रैकिंग भी कर सकेंगे. सभी दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद अधिकतम 60 दिनों के भीतर सब्सिडी की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी.

लोगों से की अपील

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ, हरित और प्रदूषण- मुक्त दिल्ली बनाने में सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी है. इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

इतनी मिलेगी सब्सिडी

नई EV पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर खरीदने पर 30 हजार रुपये, इलेक्ट्रिक थ्री- व्हीलर खरीदने पर 50 हजार रुपये और N1 कैटेगरी के हल्के कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी. आवेदन से लेकर सब्सिडी मिलने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी होगी, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली बनेगी न्यूयॉर्क- लंदन जैसी 24x7 सिटी, नाइटलाइफ को लेकर बड़ा प्लान तैयार
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.