नई दिल्ली | भारतीय सेना (Indian Navy) में शामिल होने वाले अग्निवीरों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है. जैसा कि आप सब जानते हैं भारतीय सेना में 4 साल के लिए अग्निवीरों को भर्ती किया जाता है. इनमें से कुछ सैनिक रिटायर हो जाते हैं जब भी कुछ को सेवा में रखा जाता है. फिलहाल, अग्निवीरों से संबंधित एक नया नियम बनाया गया है.
अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होना चाहते है और अग्निवीर बनना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा. बता दें कि भारतीय सेना की तरफ से अग्निवीरों को परमानेंट करने को लेकर एक निर्णय लिया गया है.
भारतीय सेना का नया नियम
सेना द्वारा तय किया गया है कि जो अग्निवीर परमानेंट सैनिक बनकर देश सेवा करना चाहते हैं, वे तब तक शादी नहीं कर सकते, जब तक उन्हें सेना में परमानेंट नियुक्ति नहीं दे दी जाती है. इसका अर्थ है कि यदि कोई अग्निवीर स्थायी सैनिक बनना चाहता है तो वह तब तक शादी नहीं कर सकता जब तक वह सेना में परमानेंट रूप से नियुक्ति नहीं पा लेता है.
रखी यह शर्त
यदि कोई अग्निवीर इस प्रक्रिया के दौरान या स्थायी सैनिक बनने से पहले शादी के बंधन में बंध जाता है, तो वह स्थायी सेवा के लिए अयोग्य माना जाएगा. ऐसे अग्निवीर न तो स्थायी सैनिक बनने के लिए अप्लाई कर सकेंगे तथा न ही सिलेक्शन प्रोसेस का भाग बन सकेंगे. ऐसे में जो भी अग्निवीर सेना में स्थायी नियुक्ति चाहते है वे इससे पहले शादी नहीं कर सकते है.
