त्यौहारो मे रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें; देखे रूट

नई दिल्ली | त्यौहारों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे इस साल दिवाली से छठ पूजा तक 283 स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. बता दे यह 283 ट्रेनें 4480 फेरे लगाएंगी. रेल मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ जवानों को भी तैनात किया गया है.

Indian Railway

अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर लगाया गया है. ट्रेन सेवा में किसी भी व्यवधान से निपटने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न अनुभागों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है. प्लेटफॉर्म नंबरों के साथ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की लगातार और समय पर घोषणा के लिए और भी उपाय किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  सरकार की नई स्कीम से युवाओं की होगी कमाई, 31 मई तक करें आवेदन; हर महीने मिलेगा 9 हजार रुपये स्टाइपेंड

“मे आई हेल्प यू” बूथ किए चालू

रेल मंत्रालय का कहना है कि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर “मे आई हेल्प यू” बूथ चालू कर दिए गए हैं. जहां यात्रियों की उचित सहायता और मार्गदर्शन के लिए आरपीएफ कर्मी और टीटीई तैनात हैं. कॉल पर प्रमुख स्टेशनों पर मेडिकल टीमें उपलब्ध हैं. पैरामेडिकल टीम के साथ एक एम्बुलेंस भी उपलब्ध है.

इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

  • सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी
  • कोचुवेली-बेंगलुरू
  • बनारस-मुंबई
  • हावड़ा-रक्सौल
  • दिल्ली – पटना
  • दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा
  • दानापुर-सहरसा
  • दानापुर-बेंगलुरु
  • अम्बाला-सहरसा
  • मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर
  • पुरी-पटना, ओखा
  • नाहरलागुन
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.