खाटू श्याम जी के भक्तों के लिए आई बड़ी खबर, इस दिन नहीं हो पाएंगे शीश के दानी के दर्शन

नई दिल्ली | अगर आप निकट भविष्य में राजस्थान के सीकर में स्थित भगवान श्री खाटू श्याम जी (Khatu Shyam Ji) के भव्य दरबार में जाने के लिए सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि खाटू श्याम जी की विशेष सेवा- पूजा और तिलक के कारण कुछ समय तक श्याम प्रभु के दर्शन नहीं हो पाएंगे. श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा इस बारे में आधिकारिक पत्र जारी करते हुए भक्तों को सूचना दी गई है.

Khatu Shyam Mandir

इस दिन नहीं होंगे दर्शन

श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में श्याम भक्तों से अपील करते हुए कहा गया है कि 7 अप्रैल 2025 को श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा पूजा व तिलक के कारण खाटू भगवान के दर्शन दिनांक 6 अप्रैल 2025 को रात 10:00 बजे से दिनांक 7 अप्रैल 2025 को शाम 5:00 बजे तक आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे. इसलिए भक्तजन इस अवधि के बाद ही दर्शन के लिए पधारें. कमेटी द्वारा मंदिर आने वाले भक्तों को व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की गई है.

देश- विदेश से आते हैं भक्त

श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए देश- विदेश के कोने- कोने से लोग आते रहते हैं. भक्तों की श्री श्याम जी के प्रति गहरी आस्था है. ऐसा माना जाता है कि जो कोई खाटू श्याम जी के दरबार में सच्चे मन से कोई मुराद मांगता है, उसकी सभी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं. खाटू श्याम जी को लोग प्यार से “हारे का सहारा”, “तीन बाण धारी” और अन्य कई नामों से पुकारते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts