दिल्ली की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक मार्केट से आई बड़ी खुशखबरी, वाहन चालकों को मिलेगा नए पार्किंग स्थल का तोहफा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्किंग की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. दिल्ली के नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक सेंटर में 6 मंजिला मल्टी लेवल कार पार्किंग सुविधा शुरू होने जा रही है. इस नई सुविधा से क्षेत्र में लगने वाले जाम और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

Multilevel Car Parking

पार्किंग की वाहन क्षमता

इस पार्किंग का उद्घाटन उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगे. DDA द्वारा 62 करोड़ की लागत से निर्मित यह पार्किंग लोगों को सुविधा प्रदान करेगी. DDA द्वारा निर्मित इस 4 मंजिला मल्टी लेवल कार पार्किंग 1 हजार से अधिक वाहनों को खड़ा किया जा सकता है. इसमें करीब 660 कारों और 350 से ज्यादा दोपहिया वाहनों को पार्क किया जा सकता है. इसमें 56 जगहों पर दिव्यांगों के लिए गाड़ी खड़ी करने की व्यवस्था की गई है.

सुविधाओं से लैस पार्किंग

यह पार्किंग व्यवस्था आधुनिक सुविधाओं पर आधारित होगी जो पार्किंग को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाएगी. पार्किंग परिसर में CCTV निगरानी, लिफ्ट और रैंप जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है ताकि वाहन चालको को सुरक्षित अनुभव मिल सके. स्वचालित टिकट प्रणाली प्रक्रिया को लागू किया गया है ताकि प्रवेश और निकास में देरी ना हो. इससे अवैध पार्किंग पर रोक लगेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जाम से राहत, बिहारी कॉलोनी सिग्नल हटाकर बनाए गए यू- टर्न

ट्रैफिक दबाव होगा कम

नेहरू प्लेस राजधानी के सबसे बड़े आईटी और इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में से है. हर रोज हजारों की संख्या में लोग यहां खरीददारी करने व अन्य काम के सिलसिले में यहां आते है. यहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण लोगों को लंबे समय से समस्या हो रही थी. अब इस मल्टी लेवल पार्किंग व्यवस्था से ट्रैफिक में सुधार आने की संभावना है. यह राजधानी में बेहतर शहरी प्रबंधन की दिशा में अहम कदम है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.