नई दिल्ली, Today Gold Price | सोने- चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखने को मिल रही है. अगर आप भी हाल ही में सोने में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. पिछले चार दिनों में चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिला है. आज की इस खबर में हम आपको सोने और चांदी की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
निवेशकों हुए खुश
20 अगस्त को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 98940 रूपये के आसपास व्यापार कर रही थी. वहीं, चांदी की कीमतें भी एक लाख 1 लाख 11000 के करीब बनी हुई थी. इस दौरान चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. एक किलोग्राम चांदी की कीमत 115000 रूपये को पार कर गई है. वहीं, सोने की कीमतों में भी बिना जीएसटी के 1938 रुपए तक की वृद्धि देखने को मिली है.
सोने और चांदी की कीमतों में हुए इस बदलाव के कई आर्थिक और राजनीतिक कारण है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 92410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. 18 कैरेट गोल्ड की कीमतें 75000 के आसपास है.
इनका रखें विशेष ध्यान
भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है. सदियों से ही शादी विवाह के मौके पर गोल्ड खरीदने की परंपरा रही है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. आपको हमेशा हॉलमार्क की ज्वेलरी ही परचेस करनी चाहिए. अगर आप भी हाल ही में गोल्ड में निवेश करने के प्लानिंग कर रहे हैं और इसके जरिए शानदार रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं क्योंकि इन दिनों गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है.
