नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी (DDA) ने कर्मयोगी आवास योजना का ब्रोशर जारी कर दिया है. DDA ने इस योजना के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे ब्रोशर को अच्छी तरह से पढ़ लें. फ्लैट के लिए बुकिंग की सुविधा 14 जनवरी से दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है. DDA की इस योजना से सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा और उनका अपने घर का सपना पूरा होगा.
25 फीसदी की मिलेगी कटौती
इन फ्लैट्स की खरीद पर 25% की छूट प्रदान की जा रही है. इस योजना का लाभ सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए है. इस योजना के अंतर्गत, पॉकेट 9, सेक्टर ए1 से ए4 नरेला के फ्लैट शामिल है. इसमें 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट शामिल है. यह योजना 31 मार्च 2026 को बंद कर दी जाएगी.
3BHK फ्लैट के लिए बुकिंग अमाउंट 10 लाख रुपए, 2BHK फ्लैट के लिए बुकिंग अमाउंट 4 लाख रुपए और 1BHK फ्लैट के लिए बुकिंग अमाउंट 50 हजार रुपए निर्धारित किया गया है. DDA के अनुसार, डिमांड कम अलाटमेंट लेटर जारी होने के बाद 60 दिनों में फ्लैट की पूरा अमाउंट जमा कराना होगा. 30 दिनों तक फ्लैट का अमाउंट जमा करा सकते है, लेकिन उस पर 10% वार्षिक ब्याज लगेगा.
कटौती के बाद फ्लैट की कीमत
DDA के अनुसार, आमतौर पर 24 घंटे के अंदर डिमांड कम अलाटमेंट लेटर जारी कर दिए जाते है और यह प्रक्रिया ऑनलाइन होती है. इसकी जानकारी आवेदक को SMS और E- mail द्वारा दी जाएगी. इस योजना के अंतर्गत, 1168 फ्लैट शामिल किए गए है. छूट करने के बाद 1BHK की कीमत 34 लाख से साढ़े 34 लाख के बीच रहेगी. 2BHK फ्लैट की कीमत छूट करने के बाद 79 लाख से 88 लाख के बीच रहेगी. 3BHK फ्लैट की कीमत छूट के बाद एक से डेढ़ करोड़ के बीच रहने वाली है.
