नई दिल्ली, Career Tips | हर स्टूडेंट का सपना होता है कि वह पढ़ लिखकर एक अच्छी नौकरी हासिल करें और अपना कैरियर सेट करें. इसके लिए माता- पिता भी अपने बच्चों को बेस्ट से बेस्ट एजुकेशन ऑप्शन प्रोवाइड करते हैं और बच्चे भी आज की दुनिया के हिसाब से अपने लिए फील्ड सेलेक्ट करते हैं. कई बार ऐसा होता है कि जानकारी की कमी होने के कारण आपको ज्यादा गाइडेंस नहीं मिल पाता और आपको अलग- अलग कोर्सेज के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है.
यहां जानें बेस्ट करियर ऑप्शन
ऐसे में हर किसी के दिमाग में यह सवाल आता है कि वह कौन सा कोर्स करें. यह समस्या 12वीं कक्षा पास करने के बाद होती है. 12वीं पास करने के बाद हर विद्यार्थी के मन में यही सवाल आता है कि अब उसे किस फील्ड में जाना चाहिए, जहां उसे अच्छा करियर मिल पाए. आप भी यदि उन्हीं छात्रों में से एक हैं, तो आज की खबर आपके लिए ही है. आज हम उन विद्यार्थियों के लिए जानकारी लेकर आए हैं, जो 12वीं कॉमर्स बिना मैथ के कर रहे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे कोर्सेज के बारे में बताएंगे, जिनके बाद आप एक अच्छा करियर बना सकते हैं.
Bachelor of Management Studies
यह एक बैचलर डिग्री है और इससे आप अपनी मैनेजमेंट स्किल को अच्छा कर सकते है. BMS ग्रैजुएट को बिजनेस मैनेजमेंट, HR मैनेजमेंट और इकोनॉमिक्स में प्रशिक्षित किया जाता है. जो भी छात्र मैनेमेंट के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह कोर्स एक अच्छा ऑप्शन है. यह 3 साल का कोर्स है.
Bachelor of Design
आज के दौर में डिजाइन काफ़ी तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है, जिसमें भविष्य के लिए अच्छी नौकरी की संभावनाएं नजर आ रही है. BDes एक 4 साल का कोर्स होता है. यह एक ऐसा प्रोग्राम है, जो आपको फैशन, प्रोडक्ट, टेक्सटाइल, ग्राफिक्स, एनीमेशन, फर्नीचर, फिल्म और वीडियो संचार और प्रकाशन जैसे अलग- अलग आर्ट और डिजाइन के विषयों में जानकारी प्रदान करता है. अगर आपका बैकग्राउंड मैथ नहीं है तो भी आप इसे कर सकते हैं.
Company Secretary
ICSI या भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के माध्यम से आप इस कोर्स को कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास मैथ में बैकग्राउंड होना जरूरी नहीं है और यह एक बिजनेस प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम है. जो भी छात्र CS बनना चाहते हैं वह यह कोर्स कर सकते हैं. इस कोर्स का टाइम पीरियड 3 साल का होता है.
