नई दिल्ली | केंद्रीय सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी खुशखबरी प्रदान की है. बता दें केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को राहत देते हुए उनके वेतन में कुछ संशोधन किया है, जिसका सीधा लाभ उनको मिलेगा. सरकार ने यह बदलाव उन कर्मचारियों के लिए किया है जो सरकारी विभागों और संस्थाओं से जुड़े है. इससे सरकार का लक्ष्य कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बेहतर वित्तीय सहायता और अधिक मासिक वेतन प्रदान करना है. केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के कर्मचारियों के सैलरी में बदलाव को स्वीकृति प्रदान की है.
भारतीय रिर्जव बैंक (RBI) और NABARD के सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन में भी संशोधन को स्वीकृति दे दी है. यह बदलाव 1 अगस्त 2022 से लागू होगा. इस संशोधन पर लगभग 8 हजार करोड़ की लागत आएगी. इस संशोधन का फायदा सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों, ग्रामीण बैंक और RBI के कर्मचारियों और रिटायर्ड पेंशनधारकों को मिलेगा.
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस वेतन बदलाव से लगभग 46 हजार कर्मचारियों, करीब 23 हजार पेंशनधारकों और लगभग 23 हजार पारिवारिक पेंशनधारकों को सीधा फायदा होगा. मतलब लगभग 93 हजार लोगों को लाभ मिलेगा. इसके अतिरिक्त, PSU सामान्य बीमा में बदलाव करते हुए मंत्रालय ने कहा है कि यह 1 अगस्त 2022 से लागू होगा. इस पर लगभग 8 हजार करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी.
इन बैंक में 3 साल पहले से लागू
NABARD के लिए वेतन बदलाव 1 नवंबर से लागू होगा, जिससे सलाना वेतन में करीब 170 करोड़ की वृद्धि और बकाया भुगतान की राशि में करीब 510 करोड़ रुपए होगी. मतलब 269 पेंशनधारकों और 457 पारिवारिक पेंशन धारकों को एरियर के रूप में लगभग 50 करोड़ की एकमुश्त राशि मिलेगी जबकि मासिक पेंशन के भुगतान पर लगभग 4 करोड़ रुपए खर्चा होगा.
RBI में स्वीकृत बदलाव 1 जनवरी 2022 से लागू होगा. इससे मूल पेंशन और महंगाई भत्ते में 10% की वृद्धि होगी जिससे कुल खर्चा 3 हजार करोड़ के आस- पास रहेगा. इसमें से लगभग 2 हजार करोड़ रूपए एकमुश्त राशि पर और 2 सौ करोड़ वार्षिक खर्चा रहेगा.
