लाखों कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ मिली एक और खुशखबरी

नई दिल्ली | त्योहारी सीजन पर केन्द्र की मोदी सरकार ने लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंहगाई भत्ता (DA) जारी करने के फैसले पर मुहर लगा दी गई है. केन्द्र सरकार के इस फैसले से धनतेरस और दीपावली पर्व पर लाखों कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है.

PM Modi

DA में बढ़ोतरी

वैसे तो मोदी मंत्रिमंडल ने यह फैसला केंद्रीय कर्मचारियों के लिए किया है, लेकिन केंद्र से हरी झंडी मिलते ही देश के तमाम राज्‍यों में भी DA बढ़ाने का ऐलान कर दिया जाएगा. केंद्रीय कैबिनेट ने 3% महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ ही कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर दिए जाने का भी ऐलान कर दिया है.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ष जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करती है. इस साल जनवरी में DA में 4% का इजाफा किया गया था और जुलाई में बढ़ोतरी का फैसला आज हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है.

यही कारण है कि महंगाई भत्ते में हुई 3 प्रतिशत की इस बढ़ोतरी को जुलाई से ही लागू माना जाएगा. इस लिहाज से देखा जाए तो कर्मचारियों को जुलाई, अगस्‍त और सितंबर महीने का एरियर भी जोड़कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

सरकार के 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा

फिलहाल DA 50% है और अब सरकार इसमें 3% की बढ़ोतरी कर चुकी है तो 1 जुलाई 2024 से 53% डीए लागू हो गया है. इससे सरकार के 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा.

सैलरी में होगा इतना इजाफा

आपको बता दें कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता उनके मूल वेतन यानि बेसिक सैलरी के आधार पर तय किया जाता है. यदि किसी कर्मचारी का वेतन 40 हजार रूपए है और उसके DA में 3% की बढ़ोतरी होती है तो उसकी सैलरी में 1,200 रूपए की वृद्धि हो जाएगी. चूंकि, यह बढ़ोतरी जुलाई से ही प्रभावी मानी जा रही है. लिहाजा कर्मचारी को जुलाई, अगस्‍त और सितंबर महीने का एरियर भी दिया जाएगा. इस तरह एरियर के रूप में भी उन्‍हें 3,600 रुपये मिलेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.