नई दिल्ली | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. खासकर यदि आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली 11 ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव कर दिया है.
दिल्ली स्टेशन जानें से पहले करें चेक
भारतीय रेलवे द्वारा जिन 11 ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया है उनमें तेजस एक्सप्रेस सहित कई VIP ट्रेनें शामिल हैं. यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे ने बदला हुआ शेड्यूल जारी कर दिया है. इसलिए घर से निकलने से पहले नई समय- सारणी चेक कर लें.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ये बदलाव जनवरी- फरवरी से लागू होंगे. ऐसे में यात्रियों से अपील है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या 139 नंबर पर ट्रेनों का स्टेटस चेक कर लें. ये बदलाव मुख्य रूप से दिल्ली, आनंद विहार और उत्तर भारत के प्रमुख स्टेशनों पर प्रभावी हैं. रेलवे ने कहा कि ये बदलाव ऑपरेशनल सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए हैं.
इन ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव
- ट्रेन नंबर 54020, रोहतक- रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन रोहतक से 20 मिनट की देरी से चलकर अब 20.35 बजे प्रस्थान करेगी और 22.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.
- ट्रेन नंबर 82501, लखनऊ- नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस ट्रेन गाजियाबाद 3 मिनट और नई दिल्ली पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी (अब 12.40).
- ट्रेन नंबर 22449, गुवाहाटी- नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी (12.50).
- ट्रेन नंबर 14037, सिलचर- नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी (12.50).
- ट्रेन नंबर 12349, गोड्डा- नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी (12.50).
- ट्रेन नंबर 14619, अगरतला- फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन पर 5 मिनट देरी (12.50), शकूर बस्ती और रोहतक पर भी 5 मिनट का बदलाव किया गया है.
- ट्रेन नंबर 22427, बलिया- आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट ट्रेन आनंद विहार स्टेशन पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी (12.40).
- ट्रेन नंबर 15557, दरभंगा- आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आनंद विहार स्टेशन पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी (12.50).
- ट्रेन नंबर 12583, लखनऊ- आनंद विहार डबल डेकर ट्रेन आनंद विहार स्टेशन पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी (13.00).
- ट्रेन नंबर 54329, बलामू जं.- शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन बघौली, मसीत, करना और हरदोई पर 15 से 17 मिनट पहले पहुंचेगी.
- ट्रेन नंबर 54075, बरेली- दिल्ली जं. पैसेंजर ट्रेन गढ़मुक्तेश्वर, सिम्भौली, हापुड़ और पिलखुआ पर 5 से 10 मिनट की देरी से पहुंचेगी.
