दिल्ली से चलने वाली डबल डेकर ट्रेन के समय में बदलाव, रूट डायवर्ट से चलेगी आधा दर्जन ट्रेनें

नई दिल्ली | रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे की ओर से विभिन्न स्थानों पर मरम्मत और सुधार कार्यों के चलते कई ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.

Double Decker Train Railway

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 12986, दिल्ली सराय- जयपुर डबल डेकर ट्रेन 1 जनवरी से दिल्ली सराय से शाम 05.35 बजे रवाना होने की बजाय 10 मिनट पहले 05.25 बजे रवाना होगी और 05.40 बजे दिल्ली कैंट स्टेशन पर पहुंचेंगी. गुरुग्राम स्टेशन पर 07.58 बजे पहुंचते हुए साढ़े 8 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

रद्द ट्रेनों की सूची (प्रारंभिक स्टेशन से)

उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के सुरतपुरा-सादुलपुर रेलखंड के मध्य चूरू- आसलू- दुधवाखारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है. जिसके चलते ट्रेन नंबर 54789/ 90, रेवाड़ी- बीकानेर- रेवाड़ी 21 जनवरी को रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 54703, भटिंडा- जयपुर ट्रेन 21 जनवरी को भटिंडा के स्थान पर सादुलपुर से रवाना होगी. ट्रेन नंबर 54704, जयपुर- भटिंडा ट्रेन 20 जनवरी को जयपुर से रवाना होकर सादुलपुर तक ही आएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

ट्रेन नंबर 54309, दिल्ली- हिसार 21 जनवरी को दिल्ली से रवाना होकर रूट डायवर्ट के चलते रेवाड़ी- भिवानी- हिसार होकर चलेगी. इस दौरान बीच रास्ते झाड़ली , चरखी दादरी, भिवानी व हांसी स्टेशन पर ठहराव करेगी. ट्रेन नंबर 54310, हिसार- दिल्ली ट्रेन 21 जनवरी को हिसार से रवाना होकर रूट डायवर्ट के चलते हिसार- भिवानी- रेवाड़ी होकर चलेगी. इस दौरान बीच रास्ते हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और झाड़ली स्टेशन पर ठहराव करेगी.

रूट डायवर्ट से चलेगी यह ट्रेन

शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 19807, कोटा- सिरसा ट्रेन 20 जनवरी को कोटा से रवाना होकर रूट डायवर्ट के चलते लोहारू- रेवाड़ी- भिवानी- हिसार होकर चलेगी. इस दौरान बीच रास्ते रेवाड़ी व भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.