19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, फटाफट जानें ऑनलाइन- ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली | चारधाम यात्रा की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि इस यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 मार्च यानि कल से शुरू हो गए हैं. उत्तराखंड पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चारधाम यात्रा के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. शुक्रवार सुबह 7 बजे से रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट तथा मोबाइल ऐप्लिकेशन के माध्यम से शुरू हो चुके हैं.

Chaar Dhaam Yatra

19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

अगले महीने की 17 तारीख से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू हो जाएगी. पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि कल यानि 6 मार्च शुक्रवार से पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप्लीकेशन tourist care uttarakhand पर श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

खुलेंगे रजिस्ट्रेशन काउंटर

भारतीय श्रद्धालुओं को आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करना होगा जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए E-mail आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलेगी. ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार और विकासनगर में रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलेंगे. वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 0135- 1364 पर 24×7 सेवा उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़े -  उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को तगड़ा झटका, सस्ते सिलेंडरों पर सब्सिडी में कटौती
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.