दिल्ली में आधी रात हुई अजय देवगन की पिटाई, जाने क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में आधी रात को दो गुटों में हुई लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में जिस शख्स की पिटाई हो रही है, वह कोई और नहीं बल्कि बालीवुड सुपरस्टार अजय देवगन है.

ajay devgan viral video 2

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जिस वक्त यह घटना हुई,अजय देवगन नशे की हालत में थे. बताया गया है कि उनका कार पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसके बाद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. हालांकि वीडियो में चेहरा उतना साफ नजर नहीं आ रहा, लेकिन मिलती-जुलती पर्सनलिटी के कारण सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर की पिटाई का दावा कर रहे हैं.

वीडियो में झड़प को लेकर अजय देवगन का बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा कि वह तो दिल्ली आएं ही नहीं तो यह वीडियो उनका कैसे हो सकता है. एक्टर के प्रवक्ता ने कहा कि अजय देवगन मैदान फिल्म की शूटिंग के चलते मुंबई में व्यस्त हैं. वह पिछले चौदह महीनों से दिल्ली नहीं गए हैं, तो इस तरह की खबर को क्रोस चैक जरुर करे.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

एक यूजर ने इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सफेद शर्ट पहने एक शख्स की पिटाई होते देखा जा सकता है. वीडियो पोस्ट करते हुए शख्स ने लिखा ‘ मुझे नहीं पता कि यह अजय देवगन है या नहीं, लेकिन लोगों में किसान आंदोलन को लेकर गुस्सा फैलता दिख रहा है’.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.