दिल्ली के CM Shri स्कूल बनेंगे जल संरक्षण का मॉडल, IGL के साथ हुआ MoU

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के 75 CM Shri स्कूलों में जल्द ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) की आधुनिक व्यवस्था विकसित की जाएगी. इस दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL), दिल्ली शिक्षा निदेशालय और एहसास फाउंडेशन के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. यह परियोजना IGL की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत शुरू की जा रही है.

School Student

चयनित स्कूलों की छतों पर आधारित वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित की जाएगी, जिससे बारिश के पानी का प्रभावी उपयोग किया जा सके और भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा मिले. स्कूल परिसरों में विकसित होने वाली आधुनिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

दिल्ली CM Shri स्कूल

परियोजना के तहत स्कूल परिसरों में ऐसा ढांचा तैयार किया जाएगा, जिससे वर्षा का पानी संग्रहित होकर भूजल स्तर सुधारने में मदद करेगा. इससे भविष्य में जल संकट से निपटने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. फिलहाल, इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 75 CM Shri स्कूलों में लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  न नोट, न UPI... युवक ने 10-10 रुपये के सिक्कों से खरीदी नई बाइक, गिनने में छूटे पसीने; देखें Video

हुआ MoU

यह पहल राजधानी को अधिक हरित, पर्यावरण अनुकूल और जल-सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. साथ ही स्कूल स्तर पर जल संरक्षण की संस्कृति विकसित करने में भी यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी. परियोजना के सफल होने पर इसे चरणबद्ध तरीके से दिल्ली सरकार और एमसीडी के अन्य सरकारी स्कूलों तक भी विस्तारित किया जाएगा.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.