IIT व अन्य संस्थानों में MTech के लिए शुरू हुई काउंसलिंग, 10 जून तक होंगे पांच राउंड

नई दिल्ली | अगर आप एमटेक करना चाहते हैं तो IIT के साथ अन्य संस्थानों के एमटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग प्रोसेस की शुरुआत हो चुकी है. IIT रुड़की की ओर से कॉमन ऑफर असेप्टेंस पोर्टल (COAP) लॉन्च कर दिया गया है. शुरुआती काउंसिलिंग पांच राउंड में रहेगी. 11 मई से शुरू होगी व 10 जून जारी रहेगी.

IIT Haryana

इस प्रकार रहेंगे 5 राउंड

अगर सभी 5 राउंड्स की बात करें तो पहला राउंड 11 से 13 मई, दूसरा राउंड 17 से 20 मई, तीसरा राउंड 24 से 27 मई, चौथा राउंड 31 मई से 3 जून व पांचवा राउंड 5 से 10 जून तक चलेगा. हाल ही में ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग का रिजल्ट जारी हुआ है. गेट के स्कोर पर ही एमटेक में दाखिला मिलता है. स्टूडेंट्स के पर्सनल स्कोर उन्हें भेजे जा चुके हैं. अब ब्रांचवाइज कट ऑफ भी जारी होगी. साल 2024 व 2025 में गेट क्वालिफाइड छात्र भी भाग ले सकते हैं.

गेट के स्कूल पर मिलेगा दाखिला

देश के 23 IIT में 13 हजार से ज्यादा सीटों पर गेट के स्कोर पर एडमिशन मिलेगा. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद स्टूडेंट्स को यूनीक सीओएपी नंबर आवंटित किया जाएगा. इस नंबर के साथ संबंधित संस्थान के एमटेक पोर्टल पर सीओएपी नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा. केवल पोर्टल पर संस्थान अलॉट होने से एडमिशन नहीं मिलेगा. छात्रों को संस्थान की पात्रता पर खरा उतरना होगा. COAP की तरफ से जारी एफएक्यू में यह स्पष्ट किया गया है कि मुख्य व अतिरिक्त राउंड के बाद कोई भी स्पॉट राउंड आयोजित नहीं होगा. इंस्टिट्यूट अपने लेवल पर ही स्पॉट राउंड आयोजित करवा सकते हैं.

4 जरूरी बातें

  • चॉइस भरते वक्त पसंदीदा संस्थान को प्रिफरेंस लिस्ट में सबसे ऊपर रखना चाहिए. इससे बेहतर संस्थान मिलने की संभावानाएं ज्यादा होती है.
  • शुरुआती राउंड्स में ‘रिटेन एंड वेट’ सेलेक्ट करना अनिवार्य है. यदि किसी राउंड में कोई एक्शन नहीं लिया, तो सभी ऑफर अपने aap ‘रिजेक्ट’ माने जाएंगे.
  • छात्र 3 ऑप्शन चुन सकते हैं. ये एक्सेप्ट एंड फ्रीन, रिटेन एंड वेट या रिजेक्ट मगर एक ही ऑफर के लिए ‘स्टेिन एंड वेट’ सिर्फ दो बार ही सिलेक्ट किया जा सकता है.
  • यदि आपने एक ही संस्थान और एक ही प्रोग्राम के लिए पिछले दो राउंड्स में दो बार ‘रिटेन एंड वेट’ चुना है, तो तीसरी बार यह ऑपशन नहीं मिलेगा.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.