उत्तर- पश्चिम दिल्ली में रोजाना सफर करने वालों की हुई मौज, इस नए रूट पर संचालित होगी मेट्रो

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने दिल्ली मेट्रो फेज V (B) के तहत केशवपुरम से रोहिणी सेक्टर 34 के बीच एक नए मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव रखा है. इस रूट पर मेट्रो संचालन से उत्तर- पश्चिम दिल्ली से रोजाना सफर करने वाली हजारों की आबादी का फायदा पहुंचेगा.

Gurugram Metro 2

आरामदायक बनेगा आमजन का सफर

16.29 किलोमीटर लंबी केशवपुरम- रोहिणी सेक्टर 34 नई मेट्रो लाइन पर कुल 12 जगहों पर स्टेशन प्रस्तावित है. यह लाइन रिहायशी इलाकों और व्यावसायिक क्षेत्रों को आपस में सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी जिससे रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों की यात्रा सुगम हो जाएगी. लोगों को सड़कों की भीड़-भाड़ से दूर मेट्रो के आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा. बिना ट्रैफिक जाम से फंसे वो नाममात्र समय में अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे.

फेज‑ V (B) के तहत प्रस्तावित मेट्रो रूट

  • ढांसा बस स्टैंड- नांगलोई: 11.86 किमी, 9 स्टेशन
  • सेंट्रल सचिवालय- किशनगढ़: 15.97 किमी, 10 स्टेशन
  • समयपुर बादली- नरेला: 12.89 किमी, 8 स्टेशन
  • कीर्ति नगर- पालम; 9.96 किमी, 6 स्टेशन
  • जोर बाग- मिथापुर: 16.99 किमी, 12 स्टेशन
  • शास्त्री पार्क- मयूर विहार फेज‑3: 13.2 किमी, 8 स्टेशन
यह भी पढ़े -  रेलवे के लाखों कर्मचारियों को सैलरी में बढ़ोतरी का मिला तोहफा, जानें अब क्या होगा नया वेतन

उत्तर- पश्चिम दिल्ली को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

इन सभी नए रूटों पर मेट्रो संचालन से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सफर करने में बेहद आसानी होगी. लोगों को आरामदायक और सुपरफास्ट सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.

यह नई मेट्रो लाइन केशवपुरम, रोहिणी और आसपास के रिहायशी व व्यावसायिक इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी जिससे दफ्तर, बाजार, स्कूल- कॉलेज और अन्य कार्यों से आवागमन करने वाले लोगों के लिए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना आसान हो जाएगा. लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और जाम में खराब होने वाले समय की बचत आएगी. यह मेट्रो कॉरिडोर लोगों को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का विकल्प देगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.