दिल्ली में DDA झुग्गियों की जगह बनाएगा 26000 फ्लैट्स, इन सुविधाओं से होंगे लैस

नई दिल्ली | राजधानी की 19 झुग्गी क्लस्टर में रहने वाले नागरिकों को अब DDA पक्के मकान की सुविधा देने की योजना पर कर रहा है. अनुमान है कि आने वाले 5 महीनों में यहां लगभग 10,000 फ्लैट्स का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा. इसके बाद, एक से डेढ़ साल के अंदर यहां रहने वाले निवासियों को पक्के मकान सौंपने की भी तैयारी चल रही है. इसके लिए एक निजी एजेंसी को प्राधिकरण द्वारा जिम्मेदारी दी गई है. इस सम्बन्ध में अधिकारियों की एजेंसी के साथ लगातार बैठकें चल रही हैं.

Flats

योजना के तहत होगा निर्माण

इस बारे में जानकारी देते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ योजना के तहत राजधानी की कुल 19 झुग्गी क्लस्टर में 26000 से ज्यादा फ्लैट्स बनाए जाएंगे. यह 2 कमरों के ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट्स होंगे. इससे 2 लाख लोगों को पक्के मकान का लाभ मिल पाएगा. इसके अलावा, यहां रहने वाले लोगों को तमाम सुविधाएं भी दी जाएंगी. इसके लिए भी योजना पर कार्य किया जा रहा है. इन 26,000 फ्लैट्स का निर्माण अलग- अलग चरणों में पूरा किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

मिलेंगी यह सुविधाएं

इन फ्लैट में दो कमरे, एक रसोई घर, एक बाथरूम, एक शौचालय और एक बालकनी बनी होगी. इसके अलावा कई टावर बनाए जाएंगे, जहां लोगों को एक खुला मनोरंजन स्थान मिल पाएगा. यहां सामुदायिक हॉल, दुकानें, आंगनबाड़ी कक्षाएं, डॉक्टर क्लीनिक आदि सुविधाएं भी दी जाएंगी. इसके अलावा बेसमेंट में वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी.

यहां बनेंगे पक्के मकान

डिस्ट्रिक्ट सेंटर, दिलशाद गार्डन 3  3367
शालीमार बाग, पीतमपुरा 2 1167
सूरज पार्क-खड्डा बस्ती रोहिणी सेक्टर-18 2  2566
बादली गांव, रोहिणी सेक्टर-19 1 984
रोहिणी एक्सटेंशन 20, पूठ कलां 1 504
आयुर्वेद अस्पताल के पास, हैदरपुर 1 1800
मजदूर कल्याण कैंप
ओखला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 व 2 2 670
इंदिरा कल्याण विहार, 3 3500
ओखला औद्योगिक क्षेत्र फेज -1 2 1057
कालकाजी-नवजीवन कैंप
जवाहरलाल नेहरू कैंप 2 5437
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts