20 घंटे बंद रहेंगे खाटूश्यामजी मंदिर के कपाट, जानें फिर कब होंगे बाबा के भव्य दर्शन

नई दिल्ली | राजस्थान के प्रमुख धर्मस्थलों और मंदिरों में से एक श्री खाटूश्याम मंदिर (Khatushyam Temple) से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है. जयपुर और सीकर के बीच बीकानेर नेशनल हाइवे नंबर- 11 पर स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी में श्याम बाबा के दर्शनों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मंदिर कमेटी की ओर से तय किया गया है कि 20 घंटे से ज्यादा समय के लिए श्याम बाबा मंदिर के कपाट बंद रहेंगे.

khatu shyam ji

मंदिर कमेटी ने दी सूचना

सभी श्याम भक्तों को सूचित किया जाता है कि दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर में साफ- सफाई की जाएगी. इस कारण दिनांक 24.10.2024 को रात्रि 10 बजे से दिनांक 25.10.2024 को सांयकाल 6.15 बजे तक श्री श्याम मंदिर खाटूश्यामजी के कपाट आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे. अतः भक्तगण इस समय के उपरान्त ही दर्शन हेतु पधारें और व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान करे.

खाटूश्याम मंदिर में दर्शन समय की बात करें तो www.khatushyammandir.com पर दी गई जानकारी के अनुसार, सर्दी के मौसम में सुबह 5:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4:30 बजे से रात 9 बजे तक होता है. वहीं, गर्मियों के मौसम में सुबह 4:30 बजे से दोपहर 12:30 और शाम को 4 बजे से रात 10 बजे तक हैं.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.