लगातार 19 घंटे बंद रहेंगे खाटूश्याम मंदिर के कपाट, जानें फिर कब होंगे हारे के सहारे के दर्शन

नई दिल्ली | यदि आप भी आने वाले सप्ताह में राजस्थान के सीकर में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. बता दें कि भक्तों में ‘हारे का सहारा’ के नाम से विख्यात श्री खाटूश्याम मंदिर के पट लगातार 19 घंटे बंद रखने की घोषणा की गई है.

Khatu Shyam Baba

ऐसे में श्याम श्रद्धालु इस सूचना के लिहाज से खाटू नगरी के बाबा श्याम प्रभु के दर्शन करने की योजना बनाएं अन्यथा श्याम भक्तों को दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

खाटूश्याम में 19 घंटे बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

सभी श्याम भक्तों से अपील की जाती है कि दिनांक 28.01.2026 (बुधवार) को श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा- पूजा व तिलक होने के कारण श्री श्याम प्रभू के दर्शन दिनांक 27.01.2026 को रात्रि 10.00 बजे से दिनांक 28.01.2026 को सांय 5 बजे तक आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे. अत: इस अवधि उपरान्त ही दर्शन हेतु पधारे. कृपया व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान करें.

यह भी पढ़े -  दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

भक्तों से अपील

सूचना में मंदिर कमेटी की ओर से श्याम भक्तों से व्यवस्थाओं में सहयोग का आग्रह करते हुए इस बात के लिए भी अलर्ट किया गया है कि श्याम दीवानें दर्शन बंदी के समय उपरांत ही खाटूधाम दर्शन के लिए आए ताकि अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.