लगातार 19 घंटे बंद रहेंगे खाटूश्याम मंदिर के कपाट, जानें फिर कब होंगे बाबा श्याम के दर्शन

नई दिल्ली | यदि आप राजस्थान के सीकर में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. बता दें कि भक्तों में ‘हारे का सहारा’ के नाम से विख्यात श्री खाटूश्याम मंदिर के पट लगातार 19 घंटे बंद रखने की घोषणा की गई है.

Khatu Shyam Mandir

ऐसे में श्याम श्रद्धालु इस सूचना के लिहाज से खाटू नगरी के बाबा श्याम प्रभु के दर्शन करने की योजना बनाएं अन्यथा श्याम भक्तों को दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

19 घंटे बंद रहेंगे खाटूश्याम मंदिर के कपाट

सभी श्याम भक्तों को अपील की जाती है कि दिनांक 20 मार्च (शुक्रवार) को श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा- पूजा व तिलक होने के कारण श्री श्याम प्रभू के दर्शन दिनांक 19 मार्च को रात्रि 10 बजे से दिनांक 20 मार्च को शाम 5 बजे तक आम दर्शनार्थ बन्द रहेंगे. अतः इस अवधि उपरान्त ही दर्शन हेतु पधारें. कृपया व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान करें.

यह भी पढ़े -  दिल्ली यूनिवर्सिटी में चाहिए एडमिशन, 11 जुलाई से पहले जरूर करें ये काम

भक्तों से अपील

सूचना में मंदिर कमेटी की ओर से श्याम भक्तों से व्यवस्थाओं में सहयोग का आग्रह करते हुए इस बात के लिए भी अलर्ट किया गया है कि श्याम दीवानें दर्शन बंदी के समय उपरांत ही खाटूधाम दर्शन के लिए आए ताकि अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.