19 घंटे बंद रहेंगे खाटूश्याम मंदिर के कपाट, जानें फिर कब शुरू होंगे हारे के सहारे श्याम प्यारे के दर्शन

नई दिल्ली | राजस्थान के सीकर में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी हाल-फिलहाल में खाटूश्याम जाने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बता दें कि खाटूश्याम मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से एक नई अपडेट दी गई है.

Khatu Shyam Baba

श्याम बाबा की होगी विशेष पूजा- पाठ

नई अपडेट के अनुसार, 18 से 19 फरवरी 2026 के बीच मंदिर 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे. इसके लिए मंदिर कमेटी की ओर से अपील की गई है कि गुरुवार 19 फरवरी 2026 को श्री श्याम बाबा की विशेष पूजा- सेवा और तिलक श्रृंगार होने के कारण श्री श्याम बाबा के दर्शन तारीख 18 फरवरी 2026 रात 10 बजे से 19 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक आम कपाट बंद रहेंगे. भक्तों से प्रार्थना है कि इस अवधि को ध्यान में देखते हुए दर्शन के लिए आए और व्यवस्थाओं में अपना सहयोग दे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 97 संपत्तियां ध्वस्त; 137 पर लगी सील

19 घंटे के लिए बंद

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया है कि श्याम बाबा का तिलक और पूजा- पाठ का कार्यक्रम विशेष अनुष्ठानों के साथ भव्य तरीके से किया जाएगा. इस समय श्यामा बाबा के दर्शन भक्त नहीं कर पाएंगे. मंदिर के पट करीब 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे. मंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि कमेटी द्वारा निर्धारित समय- सीमा का पालन करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई परेशानी ना हो. श्याम बाबा के दीदार 19 फरवरी से फिर से शुरू होंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.