दिल्ली में अपने घर का सपना अब होगा पूरा, DDA अगले महीने देगा फ्लैटों पर कब्जा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी को झुग्गी मुक्त बनाने की कवायद चल रही है. इसी कड़ी में ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. DDA द्वारा 25 लाख रुपए की कीमत के फ्लैट्स झुग्गीवासियों को केवल 1.4 लाख रुपए के अंशदान पर दिए जा रहे हैं. इस कार्यक्रम के तहत, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने मार्च में फ्लैट आवंटन का काम किया था.

Flats

जल्द दे दिया जाएगा फ्लैटों का कब्ज़ा

DDA द्वारा जुलाई से जेलरवाला बाग में निर्मित कुल 1675 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में से 1396 पर कब्जा देना शुरू कर दिया जाएगा. 1,396 फ्लैटों में से 1,078 फ्लैट जेलरवाला बाग जेजे क्लस्टर के पात्र झुग्गी वासियों को और बाकी बचे 318 फ्लैट गोल्डन पार्क, राम पुरा और अशोक विहार में माता जय कौर स्कूल के सामने स्थित जेजे कलस्‍टर में रहने वाले झुग्गिवासियों को आवंटित किए गए हैं.

पात्र लाभार्थियों को कब्जा प्रमाण पत्र जारी करने की औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं. अब लाभार्थियों को फ्लैट की चाबियां सौपना और अंतिम कब्जा प्रदान करने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी.

लॉटरी से किए गए फ्लैट आवंटित

लॉटरी के माध्यम से जेजे झुग्‍गी‍ निवासियों को इन अपार्टमेंट का आवंटन किया गया है. बता दें कि इन ईडब्ल्यूएस फ्लैटस में सामुदायिक सुविधाएं और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित तमाम आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. जेलरवाला बाग में 30 वर्ग मीटर एरिया में बने इन 1बीएचके अपार्टमेंट में एक बेडरूम, लिविंग रूम, किचन, अलग टॉयलेट- बाथरूम और एक बालकनी बनाए गए हैं.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

67,000 वर्ग मीटर में फैली इस परियोजना में से लगभग 1,000 वर्ग मीटर में सामुदायिक सुविधाएं विकसित की गई हैं. इसके तहत, बेसमेंट पार्किंग का भी ध्यान रखा गया है. इसके लिए 11,024 वर्ग मीटर एरिया इस्तेमाल हुआ है. इस पार्किंग में एक बार में 337 वाहन खड़े किये जा सकते हैं.

इससे पहले भी बनाई गई थी परियोजना

गौरतलब है कि इस परियोजना से पहले कालकाजी में 3,024 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का भी आवंटन किया गया था. इसके बाद, यह दूसरी इन- सीटू पुनर्वास परियोजना है. कठपुतली कॉलोनी में डीडीए का तीसरा इन- सीटू विकास प्रोजेक्ट वर्तमान में चल रहा है. जो झुग्गीवासी यहां 40 सालों से रह रहे हैं उनके लिए 14 मंजिला टावरों में 2,800 अपार्टमेंट का निर्माण किया जा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts