नई दिल्ली, DDA Scheme 2026 | अगर आप भी देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपना घर लेने का मन बना रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. मौजूदा समय में दिल्ली में घर लेना एक सपना ही रह गया है क्योंकि महंगाई काफी बढ़ती जा रही है. आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसके जरिए आप काफी कम कीमतों में देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं. आपको भी यह सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा.
अब पूरा होगा दिल्ली में अपने घर का सपना
हम DDA के तहत मिलने वाले फ्लैट्स के बारे में बातचीत कर रहे है. दो दिनों के अंदर 700 से ज्यादा फ्लैट्स की बुकिंग भी हो चुकी है. हम आपको आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी देने वाली है. दिल्ली गवर्नमेंट हाउसिंग अथॉरिटी के ने कर्मयोगी आवास योजना 2025 और नागरिक आवास योजना 2026 को लांच किया है इन दोनों योजनाओं के जरिए ही फ्लैट सेल किया जा रहे हैं. यह फ्लैट्स नरेला में स्थित है.
घर पर 25 परसेंट तक का डिस्काउंट
केंद्र और राज्य सरकार के सेवारत या रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ- साथ कम आय वाले परिवारों को भी इस स्कीम का लाभ मिलता है. DDA की स्कीम का मुख्य उद्देश्य एक बड़े तबके को लाभ देना है यह योजना खास तौर पर केंद्र और राज्य सरकार के मौजूदा कर्मचारियों के लिए है. DDA की तरफ से 25% तक का डिस्काउंट घर खरीदने पर दिया जा रहा है.
इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किफायती दर पर घर खरीद पाए यही है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अबकी बार इस योजना के अंतर्गत कुल 936 फ्लैट्स बनाए गए हैं.
इस प्रकार करें आवेदन
उनकी बुकिंग भी 26 मार्च से शुरू हो चुकी है. महज दो दिनों के अंदर ही 400 से ज्यादा फ्लैट भी बुक हो चुके हैं. अगर आप भी नया फ्लैट खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आप काफी आसानी से बुकिंग कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको DDA की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद, आपको कर्मचारी आवास योजना पर क्लिक करना है. यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर लेना है. अब आपको महज 50000 रुपये की बुकिंग अमाउंट देनी होगी. इसके बाद, आपका आवेदन हो जाएगा.
