संडे को दिल्ली की इन सड़कों पर 6 घंटे डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, हाफ मैराथन का होगा आयोजन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 20 अक्टूबर यानि कल रविवार को हाफ मैराथन का आयोजन होगा, जिसके चलते मध्य और दक्षिण दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान आमजन से सहयोग की अपील करते हुए दिल्ली हाफ मैराथन के आसपास की सड़कों और जंक्शनों से बचते हुए सुझाएं गए रास्तों से सफर करने की सलाह दी है.

traffic jam

6 घंटे तक प्रभावित रहेगा ट्रैफिक

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, दिल्ली हाफ मैराथन के चलते दक्षिण और मध्य दिल्ली में सुबह 11 बजे तक लगभग 6 घंटे तक ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा. दिल्ली हाफ मैराथन को सुबह 4.45 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाई जाएगी. इस मैराथन में 35 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है.

21.09 किलोमीटर की हाफ मैराथन ओपन और पुलिस कप सुबह 5 बजे JLN स्टेडियम से शुरू होगी. एलीट एथलीट पुरुष और महिला (भारतीय और अंतरराष्ट्रीय) की हाफ मैराथन 21.09 किलोमीटर सुबह 6.50 बजे JLN स्टेडियम परिसर से शुरू होगी. एडवायजरी में कहा गया है कि ओपन 10 किलोमीटर सुबह साढ़े 7 बजे संसद मार्ग पर जीवन दीप बिल्डिंग से शुरू होगी.

यह भी पढ़े -  भारतीय वायुसेना भर्ती में बड़ा अपडेट, अब AI और Data Science वाले भी कर सकेंगे आवेदन

यहां डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

सेवा नगर फ्लाईओवर के नीचे फोर्थ एवेन्यू- भीष्म पितामह मार्ग जंक्शन, कोटला ट्रैफिक सिग्नल, सेवा नगर ट्रैफिक सिग्नल, जोर बाग कॉलोनी रोड, अरबिंदो मार्ग- लोधी रोड जंक्शन, सुब्रमण्यम भारती मार्ग- मैक्स म्यूलर मार्ग जंक्शन, लाला लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड- भैरों रोड जंक्शन, मान सिंह रोड के आसपास, जनपथ-मौलाना आजाद रोड जंक्शन, गुरुद्वारा रकाबगंज के आसपास, संसद मार्ग- आउटर सर्कल जंक्शन, तिलक मार्ग- सी हेक्सागन जंक्शन आदि पर आवश्यकतानुसार ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा. हालांकि, आपातकालीन वाहनों को बिना रोक- टोक के आवागमन की सुविधा दी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.