सुबह 4:14 बजे दिल्ली में भूकंप, 2.9 रही तीव्रता; पढ़ें अपडेट

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक राजधानी के उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भूकंप तड़के करीब 4:14 बजे आया, जिस वक्त ज्यादातर लोग गहरी नींद में सोए हुए थे. कम तीव्रता के चलते ज्यादातर लोगों को इसके झटके महसूस ही नहीं हुए. हालांकि, इससे लोगों या किसी भी सामान के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है.

EARTHQUEAK BHUKAMP

जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र दिल्ली के उत्तरी जिले में था और इसकी गहराई करीब 8 किलोमीटर मापी गई. भूकंप का अक्षांश 28.721 उत्तर और देशांतर 76.957 पूर्व दर्ज किया गया.

यहां भी आए झटके

दिल्ली के अलावा अरुणाचल प्रदेश और असम में भी आज सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. यहां भी भूकंप की तीव्रता कम रही, जमीन से करीब 5 किलोमीटर अंदर रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता दर्ज हुई.

इससे पहले 27 जून को भी दिल्ली- एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई थी. हालांकि, उस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था. फिलहाल, लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  तराजू के एक पलड़े में बच्चा, दूसरे में लाखों के नोट; Video हुआ वायरल
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.