SIR के बीच दिल्ली में बदली चुनावी व्यवस्था, 13 हजार से बढ़कर इतने हुए मतदान केंद्र

नई दिल्ली | मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत रेशनलाइजेशन के बाद दिल्ली में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ गई है. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की ओर से सोमवार को साझा की गई जानकारी के अनुसार, राजधानी में अब 13,033 के बजाय 14,947 मतदान केंद्र होंगे. वहीं, मतदान केंद्रों की लोकेशन की संख्या भी 2,696 से बढ़कर 2,856 हो गई है.

SIR

दिल्ली में कुल 70 विधानसभा क्षेत्र हैं. मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग (ईसी) ने एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,500 से घटाकर 1,200 करने का फैसला लिया है. इसी निर्णय के आधार पर मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया गया है.

सबसे ज्यादा मतदान केंद्र

रेशनलाइजेशन के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले में सबसे ज्यादा 1,829 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. ये मतदान केंद्र जिले के 321 स्थानों पर स्थित होंगे. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी के 13 जिलों में नई दिल्ली में सबसे कम 214 मतदान केंद्र हैं. मतदाताओं की संख्या के अनुसार मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किए जाने से चुनाव के दौरान मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है. मतदान केंद्रों पर भीड़ कम करने और लोगों को लंबी कतारों से राहत देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है.

क्र. जिला पहले मतदान केंद्र बाद में मतदान केंद्र
1 दक्षिण पूर्व 1239 1564
2 पुरानी दिल्ली 541 642
3 उत्तर 873 971
4 नई दिल्ली 208 214
5 मध्य 633 682
6 मध्य उत्तर 768 863
7 दक्षिण पश्चिम 1187 1351
8 बाहरी उत्तर 904 975
9 उत्तर पश्चिम 1248 1403
10 उत्तर पूर्व 1585 1829
11 पूर्व 1333 1543
12 दक्षिण 1124 1367
13 पश्चिम 1390 1543
कुल योग 13033 14947
यह भी पढ़े -  हरिद्वार में मुल्तान सावन जोत महोत्सव की धूम, कांग्रेस नेता कमल दिवान ने धार्मिक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

47 लाख से ज्यादा हटेंगे नाम

एसआईआर अभ्यास के तहत दिल्ली की मतदाता सूची में भी बड़े स्तर पर बदलाव होने जा रहा है. राजधानी में कुल करीब 1.45 करोड़ मतदाता हैं. इनमें से 47 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम 31 अगस्त को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची से हटाए जाएंगे. इन मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को घर-घर सत्यापन अभियान के दौरान ‘असंग्रहणीय’ के रूप में चिह्नित किया गया था. यह सत्यापन अभ्यास 17 अगस्त को समाप्त हुआ था.

क्र. जिला पहले मतदान केंद्र की लोकेशन बाद में केंद्र की लोकेशन
1 दक्षिण पूर्व 233 264
2 पुरानी दिल्ली 200 202
3 उत्तर 150 179
4 नई दिल्ली 87 87
5 मध्य 140 140
6 मध्य उत्तर 166 166
7 दक्षिण पश्चिम 237 252
8 बाहरी उत्तर 192 195
9 उत्तर पश्चिम 199 210
10 उत्तर पूर्व 295 321
11 पूर्व 264 276
12 दक्षिण 235 248
13 पश्चिम 298 316
कुल योग 2696 2856

अब एसआईआर के तहत तैयार की जा रही मसौदा मतदाता सूची में इन नामों को हटाए जाने के बाद मतदाताओं को आपत्ति और दावे दर्ज कराने की प्रक्रिया का भी अवसर मिलेगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.