सबकी आंखें थीं बंद, तभी इस नन्हे बच्चे ने कर दिया ऐसा कांड; देखें Video

नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्कूल के बच्चे का बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूल की प्रार्थना के दौरान जहां सभी बच्चे आंखें बंद कर पूरी श्रद्धा से प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं एक नन्हा बच्चा चुपके से चॉकलेट खाने में व्यस्त नजर आता है. उसकी मासूम हरकत ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है. वायरल वीडियो में स्कूल की मॉर्निंग असेंबली चल रही है. सभी बच्चे प्रार्थना में शामिल हैं और आंखें बंद किए खड़े हैं. इसी दौरान एक बच्चा धीरे से अपनी जेब से चॉकलेट निकालता है और आंखें बंद करके उसे खाने लगता है.

Viral Video Baccha

ऐसा लगता है मानो उसे भरोसा हो कि अगर उसने आंखें बंद कर ली हैं तो कोई उसे देख नहीं पाएगा. बिना किसी घबराहट के वह आराम से चॉकलेट खाता है और खत्म होने के बाद उसका रैपर भी जेब में रख लेता है. बच्चे की इसी आदत की भी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.

देखें Video

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 18 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. बच्चे की मासूमियत और बेफिक्र अंदाज लोगों को बार-बार यह वीडियो देखने के लिए मजबूर कर रहा है. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “प्रार्थना के समय बेचारा चॉकलेट खाता हुआ.” दूसरे ने लिखा, “जब बड़ा होगा तो यही वीडियो देखकर सबसे ज्यादा खुश होगा.” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “जी ले बेटा, यही असली जिंदगी है.”

यूजर्स के कमेंट

कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर अपना बचपन याद किया. एक यूजर ने लिखा, “कोई टेंशन नहीं, कोई फिक्र नहीं… यही असली बचपन है.” वहीं, एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “भाई का लॉजिक देखो, खुद ने आंखें बंद कर लीं तो लगा कोई और भी नहीं देख पाएगा.” कुछ यूजर्स ने वीडियो में पीछे खड़े एक दूसरे बच्चे पर भी मजेदार कमेंट किए, जो अपनी बेल्ट ठीक करता नजर आ रहा था. एक यूजर ने लिखा, “पीछे वाले का स्ट्रगल भी कम नहीं है.”

यह भी पढ़े -  दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, EV सब्सिडी पोर्टल शुरू; मात्र इतने दिनों में आएगी राशि
Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.