दिल्ली के निक्की यादव हत्याकांड में खुलासों से परिवार आहत, निक्की के पिता ने की ये अपील

नई दिल्ली | दिल्ली के निक्की यादव हत्याकांड (Nikki Murder Case) में कुछ खुलासे से परिवार आहत है. हरियाणा के झज्जर के खेड़ी खुमार गांव में निक्की के घर लोग संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं. इस बीच निक्की के पिता ने लड़कियों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं. निक्की की मौत के बाद उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा है.

Nikki Murder Case

निक्की के पिता ने की ये अपील

निक्की के पिता सुनील यादव सोमवार को दिल्ली से घर लौटे. मामले की जांच को लेकर उन्होंने दिल्ली में पुलिस से मुलाकात की. झज्जर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि उन्हें न्याय मिलेगा. वे दिल्ली पुलिस की जांच से काफी हद तक संतुष्ट हैं. उन्होंने दिल्ली पुलिस पर भरोसा जताया.

परिवार को नहीं थी जानकारी

सुनील यादव ने कहा कि दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में निक्की और साहिल की शादी के बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि ठीक है कि दिल्ली पुलिस के पास आर्य समाज मंदिर में शादी का सर्टिफिकेट है लेकिन इस तरह की शादी के बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

बहकावे में ना आएं बेटियां

निक्की के पिता ने यह भी बताया कि परिवार को हत्यारे साहिल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. यह बात उन्होंने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बताई. सुनील ने बेटियों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अपने माता-पिता व परिवार से कुछ भी न छिपाएं. उन्होंने फिर दोहराया कि अगर निक्की ने उन्हें सब कुछ पहले ही बता दिया होता तो वह उन्हें मरने नहीं देते.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.