दिल्लीवासियों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से निजात, इस सड़क मार्ग पर बनेगा फ्लाईओवर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में उत्तम नगर बस टर्मिनल टी- प्वॉइंट से लेकर करियप्पा मार्ग तक करीब 6 km लंबी पंखा रोड़ को जाम मुक्त बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है. इस दायरे में डाबड़ी गोल चक्कर से करियप्पा मार्ग के बीच जो 3 टी- जंक्शन है, उन्हें सिग्नल फ्री करने के लिए 1.25 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा. इसके लिए एक एजेंसी को कंसल्टेंसी सर्विस के लिए टेंडर दिया जाएगा.

fotojet 18

PWD विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पंखा रोड़ पर डाबड़ी गोल चक्कर से करियप्पा मार्ग तक दादा सतराम ममतानी मार्ग टी- जंक्शन, सेवा मार्ग व पं. विष्णु दास मार्ग टी- जंक्शन हैं, जहां हर समय ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती हैं और इसमें पंखा रोड़ के इस स्ट्रेच में भी जाम लगा रहता है.

उन्होंने बताया कि इन तीनों ट्रैफिक लाइट को सिग्नल फ्री बनाने के लिए डाबड़ी गोल चक्कर पर जो फ्लाईओवर है, उसके पास से 1.25 किमी लंबा नया फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की गई है. यह योजना काफी समय पहले तैयार की गई थी और एक कंसलटेंट से फ्लाईओवर का नक्शा भी तैयार कराया गया, लेकिन आगे के काम के लिए किसी एजेंसी ने कंसलटेंसी के लिए टेंडर ही नहीं भरा. अब एक नई एजेंसी को कंसल्टेंसी के लिए नियुक्त किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की हवा सुधरी फिर भी साफ हवा से दूर राजधानी, 113 करोड़ में सिर्फ 14 करोड़ रुपये खर्च

2 चरणों में पूरा होगा काम

विभाग के अधिकारी ने आगे बताया कि पंखा रोड़ के 6 Km लंबे स्ट्रेच पर पहले चरण में डाबड़ी गोल चक्कर के पास से करियप्पा मार्ग के बीच और दूसरे चरण में उत्तम नगर बस टर्मिनल की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. इस फ्लाईओवर के निर्माण से इस रूट पर आवागमन करने वालों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.