नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में अनेकों ऐसे प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल हैं, जहां जाकर लोग अपनी सभ्यता संस्कृति से रूबरू हो सकते हैं. बड़ों के साथ- साथ बच्चों के लिए भी ये जगह काफी महत्त्व रखती हैं. यहां अगर आपको नई- नई चीज़ें एक्सप्लोर करने और अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिल पाता है.
लिट्टी चोखा से लेकर असम तक का स्वाद
दिल्ली के इंडिया गेट का नाम तो आप सभी ने जरूर कभी ना कभी सुना होगा. देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां घूमने के लिए आते हैं. जब भी कभी राजधानी में घूमने की बात आती है, तो सबके जेहन में यह नाम आना लाज़मी है. यहां घूमने आने वालों के लिए अब खाने की टेंशन भी खत्म हो जाएगी. यहां आपको बिहार की सभी मशहूर डिशेज़ खाने को मिल जाती हैं.
यहां बेसमेंट में मिस्टर लिट्टी वाले देवेंद्र सिंह का मशहूर लिट्टी चोखा रेस्टोरेंट खुल चुका है. आमतौर पर ऐसी जगह पर खाने- पीने का सामान महंगा होता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं मिलेगा. यह खाने की कीमतें बहुत ज्यादा नहीं रखी गई हैं.
मिलेगा असम, सिक्किम और तमिलनाडु का ज़ायका
इसके पास ही आपको असम फूड काउंटर मिलेगा, जहां पर आपको असम का स्थानीय वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना मिल जाता है. यहां आने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे आप वास्तव में असम के किसी रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा रहे हैं. जिस प्रकार से असम में खाने को परोसा जाता है, इस तरह यहां भी खाना परोस कर खिलाया जाता है.
यही बेसमेंट में सिक्किम फूड काउंटर लोगों को वेज मोमो, शाही पनीर मोमो, चिकन मोमो, मटन मोमो, चाउमीन और सिक्किम की मशहूर चाय तक सर्व कर रहा है. इसके अलावा सिक्किम की स्थानीय मिठाइयां भी यहां चखने को मिल जाती हैं.
पंजाबी और राजस्थानी व्यंजनों का खास इंतज़ाम
खाने के शौकीन लोगों का भी यहां ध्यान रखा गया है. यहां पंजाबी फूड काउंटर भी मौजूद है, जहां पंजाब की लस्सी, मक्के की रोटी, सरसों का साग, मसाला छाछ और पंजाबी तड़का भी ग्राहकों को सर्व किया जाता है. पंजाब ही नहीं बल्कि अन्य जगहों के टूरिस्ट्स को भी यह फूड काउंटर काफी पसंद आता है. इंडिया गेट के बेसमेंट में आपको राजस्थानी खाना भी मिल जाता है. यहां कचौड़ी, पूरी, सब्जी, छोले से लेकर मिठाइयां और अलग तरह के पकवान एक ही छत के नीचे मिल जाते हैं.
मिलेगा इंडिया गेट पर तमिलनाडु का स्वाद
बेसमेंट में तमिलनाडु का डोसा, पुलाव, बिरयानी, हैदराबाद की बिरयानी, मसाला डोसा आपको खाने के लिए मिल जाते हैं. जब कभी आप यहां आएं, तो बेसमेंट में बने हुए इस रेस्टोरेंट में तमिलनाडु के ऑथेंटिक टेस्ट का स्वाद चखने के लिए जरूर आएं.
