नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है. बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कड़कड़डूमा इलाके में लग्जरी 2BHK फ्लैट्स की नई स्कीम पेश की है जिसमें इच्छुक खरीददारों को सीमित समय के भीतर आवेदन करना होगा.
इस स्कीम के अनुसार, आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रीमियम फ्लैट्स उपलब्ध कराएं जा रहे है इसीलिए जल्द ही आवेदन करके अपने घर का सपना पूरा कर लीजिए. खास बात यह है कि इन फ्लैट्स की बुकिंग 31 मार्च तक ही खुली रहेगी. आवेदन का मौका समाप्त हो जाएगा.
बेहतर सड़क नेटवर्क एवं कनेक्टिविटी
लोकेशन के लिहाज से कड़कड़डूमा एक उभरता हुआ रिहायशी इलाका है, जहां से दिल्ली के अन्य हिस्सों तक कनेक्टिविटी काफी अच्छी है. मेट्रो, सड़क नेटवर्क और आसपास के बुनियादी ढांचे की वजह से यह इलाका तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है.
इन फ्लैट्स की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए से लेकर ढाई करोड़ रुपए तक है. इन फ्लैट्स को आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. इनमें बेहतर निर्माण गुणवत्ता, अच्छी डिजाइन, लिफ्ट पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, हरियाली और अन्य सुविधाएं शामिल है, जो इसे एक लग्जरी हाउसिंग विकल्प बनाती है.
निवेश के हिसाब से अच्छा ऑप्शन
कड़कड़डूमा में DDA के ये लग्जरी फ्लैट्स न सिर्फ रहने के लिहाज से बेहतर विकल्प है बल्कि भविष्य में निवेश के तौर पर भी फायदेमंद साबित हो सकते है. इच्छुक खरीददारों को सलाह दी जा रही है कि वे 31 मार्च से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर इस मौके का लाभ जरूर उठाएं.
इन DDA फ्लैट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान है. इसके लिए आपको DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद, अपनी पसंद का फ्लैट चुनकर बुकिंग अमाउंट का ऑनलाइन भुगतान करना होगा और पेमेंट के बाद आवेदन कंप्लीट हो जाएगा.
