आंख खुलते ही महंगाई का जोरदार झटका, 200 रुपए तक महंगा हुआ गैस सिलेंडर; फटाफट देखें नई कीमतें

नई दिल्ली | सुबह- सुबह आंख खुलते ही सिलेंडर को लेकर आमजन को मंहगाई का जोरदार झटका लगा है. बता दें कि आज 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो रही है और इसकी शुरुआत के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. हालांकि, राहत भरी खबर यह भी है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम ज्यों कि त्यों बने हुए हैं.

LPG Cylinder

सिलेंडर की नई कीमतें

तेल कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा कर दिया गया है. इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 2078.50 रुपए हो गई है जबकि पहले यह 1883 रुपए का मिलता था. अब 195.50 रुपए ज्यादा देने होंगे. वहीं, कोलकाता में 218 रुपए की बढ़ोतरी के बाद नई कीमत 1990 रुपए से बढ़कर 2208 रुपए हो गई है.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 196 रुपए महंगा हो गया है. अब इसकी नई कीमत 2,031 रुपए हो गई है जबकि पहले 1,835 रुपए का भुगतान करना पड़ता था. वहीं, चेन्नई में 203 रुपए की बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,246.50 रुपए का हो गया है जबकि पहले कीमत 2043.50 रुपए थी.

यह भी पढ़े -  पटरी पर आमने- सामने हुईं रफ्तार की मल्लिकाएं राजधानी और वंदे भारत, Video वायरल

होटल- रेस्टोरेंट में खाना होगा महंगा

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी से होटल- रेस्टोरेंट और ढाबों पर खाना महंगा हो जाएगा. इनके संचालकों को अब ज्यादा पैसे खर्च कर सिलेंडर खरीदना पड़ेगा जिसकी सीधी वसूली खाना खाने आने वाले ग्राहकों से होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.