त्यौहारों पर कंफर्म टिकट मिलना होगा आसान, देश में अलग- अलग रूटों पर लांच हुई 20 नई ट्रेनें; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | देशभर में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अतिरिक्त भीड़- भाड़ और त्यौहारों के सीजन को देखते हुए रेलवे ने 1 फरवरी से देश के अलग- अलग प्रमुख रूटों पर 20 नई ट्रेनों के संचालन का ऐलान कर दिया है. इन ट्रेनों में अमृत भारत एक्सप्रेस, वंदे भारत और कुछ स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं जो यात्रियों के लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने का काम करेगी.

Indian Railway Train

टिकट बुकिंग हुई शुरू

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी. इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुकी है. यात्री अपने रूट के हिसाब से पहले ही सीट बुक कर आरामदायक सफर का अनुभव ले सकते हैं.

इन रूटों पर संचालित होगी नई ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 64033, दिल्ली- शामली मेमू ट्रेन दोनों शहरों के बीच रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी.
  • पीलीभीत- शाहजहांपुर ट्रेन स्थानीय स्तर पर परिवहन कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है. रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा.
  • राजेंद्र नगर- नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार से दिल्ली के सफर को आरामदायक बनाने का काम करेगी.
  • साबरमती- जोधपुर वंदे भारत ट्रेन गुजरात और राजस्थान के बीच आवागमन करने वालों को सुपरफास्ट और आरामदायक सफर का अनुभव कराएगी.
  • कामाख्या- रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन हरियाणा से पूर्वोत्तर भारत को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. लंबी दूरी की यात्रा के लिए यह ट्रेन बहुत फायदेमंद साबित होगी. रोहतक सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली की भागदौड़ से छुटकारा मिलेगा.
  • संबलपुर- इरोड स्पेशल ट्रेन दक्षिण भारत की यात्रा करने वालों के लिए फायदेमंद साबित होगी. ओडिशा से तमिलनाडु की यात्रा अब ज्यादा आसान और सीधी हो जाएगी.
  • पुरी- राउरकेला वंदे भारत ट्रेन ओडिशा के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन को बेहतर बनाने का काम करेगी. यात्रियों को तेज, आरामदायक और समय की बचत वाली सुविधा का लाभ मिलेगा.
  • धुले- वाराणसी/ अयोध्या ट्रेन महाराष्ट्र के धुले से वाराणसी और अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वालों के लिए फायदेमंद साबित होगी. यात्रियों को तीर्थ स्थलों के लिए सीधी, सुविधाजनक और सुपरफास्ट रेलसेवा का अनुभव मिलेगा.
यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.