दिल्ली के DTC के पूर्व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया बकाया पेंशन का भुगतान

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली की सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के पूर्व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है. सरकार ने पूर्व कर्मचारियों की बकाया पेंशन का भुगतान कर दिया है. कर्मचारियों में भी खुशी की लहर है. साथ ही, दिल्ली सरकार का धन्यवाद किया है. लंबे समय से पेंशन की मांग की जा रही थी.

pension

केजरीवाल ने कही ये बातें

केजरीवाल ने कहा कि डीटीसी के सभी रिटायर बुजुर्गों के लिए खुशखबरी लेकर आया हूं. सभी बकाया पेंशन आपके खाते में स्थानांतरित कर दी गई है. देरी के लिए मै माफी चाहता हूँ. मैं जानता हूं आप मुझसे नाराज हैं. लेकिन मैं आपका बच्चा हूं. कृपया विलंब को क्षमा करें. पिछले डेढ़ साल से आपको पेंशन मिलने में काफी परेशानी हो रही थी. 2015 में हमारी सरकार बनने से पहले आपको पेंशन मिलने में काफी दिक्कतें आती थीं.

केजरीवाल ने आग कहा कि त्कालीन सरकार कहती थी कि डीटीसी के पास फंड नहीं है. हम आपको पेंशन नहीं दे सकते, लेकिन हमारी सरकार आने के बाद दिल्ली सरकार ने अपने फंड से आपके लिए पेंशन की व्यवस्था की है. आपको हर महीने पेंशन मिल रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

विशेष सत्र बुलाकर की गई पेंशन की व्यवस्था

सीएम ने कहा कि पिछले साल वह एक गांव में गये थे. तभी एक डीटीसी कर्मचारी ने मुझसे पेंशन मांगी. तब मैंने उनसे वादा किया कि मैं आपका बच्चा हूं और आपसे वादा करता हूं कि आपको पेंशन जरूर मिलेगी. मैंने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया और आपकी पेंशन का प्रावधान किया. अब आपकी सारी पेंशन आपके खाते में आ गई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.