नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है. यह अवकाश दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में लागू माना जाएगा. राजधानी के उपराज्यपाल की अनुमति से यह फैसला लिया गया है. इसका उद्देश्य भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर के योगदान को याद करना है.

इस विषय में जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश डॉक्टर अंबेडकर के जन्मदिवस को श्रद्धांजलि देने के लिए घोषित किया गया है ताकि आम जनता और सरकारी तंत्र डॉ. अंबेडकर द्वारा किए गए कार्यों को याद कर सके.
उपराज्यपाल ने जारी किया पत्र
राजधानी के उपराज्यपाल बी. के. सक्सेना द्वारा सोमवार को इस विषय में नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा गया है कि संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को राजधानी के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अवकाश रहेगा.
शहीदी दिवस को बनाया जाएगा भव्य
दूसरी तरफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को शानदार तरीके से मनाने की तैयारी शुरू की गई है.
बता दें कि 15 अप्रैल से गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब परिसर स्थित भाई लखी शाह वणजारा हॉल में साढ़े 3 लाख सहज पाठ की शुरुआत की जाएगी और इसका समापन 25 नवंबर को गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में होगा. इस अवसर पर 25 नवंबर को लाल किले पर एक विशाल समागम भी आयोजित किया जाएगा.